फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on nine including Medical College Manager

फर्रुखाबाद: मेडिकल कॉलेज प्रबंधक समेत नौ पर रिपोर्ट, बच्चा गायब करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Wed, 31 Mar 2021 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Mar 2021 10:02 PM IST
सार

- आरोपियों में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व डाक्टर भी शामिल
- परिजनों के साथ अभद्रता कर अस्पताल से निकाल दिया था

विज्ञापन
Report on nine including Medical College Manager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मेजर एसडी सिंह पीजी कॉलेज एवं हॉस्पिटल की प्रबंधक व नवाबगंज की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन समेत नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनपर आपरेशन के बाद बच्चा गायब करने का आरोप है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी गौतम ने मेजर एसडी सिंह पीजी कॉलेज एंड हॉस्पिटल की प्रबंधक व नवाबगंज की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन, बीएसए यादव, तीन अज्ञात डॉक्टर, दो-तीन सहयोगी स्टाफ के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें आरोप है कि 29 दिसंबर 2020 को पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। 30 दिसंबर को तीन बजे मेजर एसडी सिंह पीजी कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेवर रोड फतेहगढ़ में भर्ती कराया। डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर बताया कि दो बच्चे हैं। याची के मुताबिक ऑपरेशन के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के दौरान पत्नी ने उसे एक बेटा और बेटी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्स ने भी यही बताया। डॉक्टर ने बच्चों की हालत ठीक न होने पर मशीन में रख दिया। 3 जनवरी 2021 को डॉक्टरों ने पत्नी को बेटी दी, लेकिन आरोपियों ने बेटे को गायब कर दिया। बेटा मांगने पर उसके साथ अभद्रता की और अस्पताल से निकाल दिया।  डॉ. अनीता रंजन सपा के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव की पत्नी हैं। इन्हीं का मेडिकल कालेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed