फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on nephew and representative of BJP MP

भाजपा सांसद के भतीजे और प्रतिनिधि पर रिपोर्ट, प्रशासन पर कोरोना के मरीजों को लेकर षड्यंत्र का आरोप

Sun, 24 May 2020 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Report on nephew and representative of BJP MP
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद प्रशासन पर कोरोना मरीजों को छिपाने के षड्यंत्र की फेसबुक पर पोस्ट डालने पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत और प्रतिनिधि दिलीप कुमार भरद्वाज के खिलाफ महिला दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है। फेसबुक पर पोस्ट प्रतिनिधि ने डाली थी और भतीजे ने कमेंट किया था।
विज्ञापन


साइबर क्राइम ब्राच की जांच में खुलासा हुआ है। फतेहगढ़ कोतवाली की दरोगा सीमा पटेल ने सांसद के भतीजे राहुल और प्रतिनिधि दिलीप के खिलाफ कोरोना के संबंध में फेसबुुक पर पोस्ट डालकर जनता में भय व्याप्त करने का मुुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


6 मई को दिलीप ने फेसबुक पर स्क्रीन शॉट डाला था, जिसमें लिखा था कि तकीपुर का सिपाही कोरोना मरीज होने से मचा हड़कंप, फर्रुखाबाद जिला प्रशासन का स्पष्ट षड्यंत्र है। साथ ही कोरोना के पांच मरीजों को छिपाने की पोस्ट डाली गई। डीएम के आदेश पर दरोगा सीमा को मामले की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने साइबर क्राइम की जिला ब्रांच से रिपोर्ट मांगी थी। साइबर क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट में राहुुल और दिलीप के नाम उजागर किए हैं। दरोगा ने बताया कि कई अन्य लोगों ने भी लाइक किया, पर अपराध की श्रेणी में वह लोग आते हैं जो पोस्ट  डालते या उस पर कमेंट करते हैं। 

उधर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, इसका उन्हें अभी पता चला, लेकिन वह बात पर अभी भी कायम हैं, जो उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाली है। जिले की सभी सीमाएं सील हैं।

इसके बाद भी एक कोरोना संक्रमित सिपाही अपने परिवार के साथ बाइक से अपने घर आ जाता है और रात को ही बाइक से वापस कानपुर भी चला जाता है, तो इसे क्या कहा जाएगा।  सांसद के भतीजे राहुल राजपूत ने भी कहा कि उन्होंने जो फेसबुक पर कमेंट किया है, उस पर वह कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed