फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed for making indecent remarks against Prime Minister on social media

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed for making indecent remarks against Prime Minister on social media
कानपुर देहात। सोशल मीडिया पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पोस्ट कर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने आईजी, एडीजी समेत उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। मामले में अकबरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ठाकुर सत्येंद्र सिंह के नाम से बनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई है। इसे देखते ही बड़ी संख्या में लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

इसके साथ ही एडीजी कानपुर, आईजी समेत अन्य अधिकारियों को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई। इस पर अधिकारियों ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर लोक शांति भंग करने का प्रयास करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपी का पता लगाया जा रहा है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed