फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against 49 including Mark Zuckerberg in indecent remarks case against Akhilesh Yadav

यूपी: अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में मार्क जुकरबर्ग समेत 49 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Nov 2021 10:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Nov 2021 10:41 AM IST
सार

ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण वाजपेयी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 49 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Report filed against 49 including Mark Zuckerberg in indecent remarks case against Akhilesh Yadav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, कार्टून बनाकर फेसबुक पेज पर बुआ-बबुआ पोस्ट करने के मामले में एक रिपोर्ट ठठिया थाने में दर्ज कराई गई है। इसमें फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और 49 अन्य को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट लिखी गई है। ठठिया क्षेत्र के सराहटी गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि फेसबुक पर एक पेज बुआ-बबुआ नाम से चल रहा है। अमित का कहना है कि इस पेज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा के बारे में अभद्र टिप्पणी और कार्टून के जरिए छवि धूमिल करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


पिछले दिनों फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो का कार्टून बनाकर अभद्रता करते हुए कुछ लोगों ने पोस्ट किया। कार्टून पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ ठठिया थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 49 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह 49 लोग वह हैं जिन्होंने पेज को लाइक, शेयर व कमेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण वाजपेयी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 49 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed