फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against 10 people, including the injured, accident occurred during illegal bomb making

सचेंडी बम धमाका: घायल समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अवैध तरीके से बम बनाने के दौरान हुआ था हादसा

Sun, 12 Oct 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Oct 2025 11:27 PM IST
सार

अवैध तरीके से बम बनाने के दौरान शुक्रवार को हादसा हुआ था। एक अधेड़ की हालत गंभीर है। 48 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Report filed against 10 people, including the injured, accident occurred during illegal bomb making
अस्पताल में भर्ती शकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी में अवैध तरीके से बम बनाने के दौरान हुए धमाके में पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शकील समेत 10 लोगों के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार शाम को बम बनाते समय हादसा हुआ था। एक अधेड़ की हालत गंभीर है जबकि दूसरा भी घायल है। दरोगा की तहरीर पर 48 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सचेंडी के बरारा मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सचेंडी में तेज धमाके से इलाका दहल गया था। मौके पर दो लोग घायल अवस्था में मिले। इसके अलावा अन्य लोग मौके से भाग निकले। मोहल्ले के लोग शकील को कंधे पर उठाकर चकरोड तक लाए तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल शकील को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसे उर्सला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Report filed against 10 people, including the injured, accident occurred during illegal bomb making
बम के धमाके के बाद मौके पर पड़े अवशेष - फोटो : अमर उजाला
वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में सचेंडी निवासी शकील, अकील, लकी सोनकर, राहुल सोनकर, रज्जब अली उर्फ बहरा, मानसू सोनकर, मेराज और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
 
विज्ञापन

Report filed against 10 people, including the injured, accident occurred during illegal bomb making
बम के धमाके के बाद मौके पर पड़े अवशेष - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक शकील ही गैंग का मुखिया है। घटना स्थल पर अवैध पटाखा बम बनाने की सामग्री, सुतली बम के टुकड़े, जला प्लास्टिक, प्लास्टिक पॉलिथीन में मौरंग और बारूद का मिश्रण आदि साक्ष्य मिले थे।
विज्ञापन

Report filed against 10 people, including the injured, accident occurred during illegal bomb making
अस्पताल में भर्ती शकील व मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कल तक घटना से इन्कार कर रही थी। अब उनके ही दरोगा अंकित मौर्या की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed