{"_id":"60f59fd18ebc3e79ba3c721e","slug":"report-against-156-including-former-minister-of-state-chairman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन: पूर्व राज्यमंत्री व चेयरमैन समेत 156 पर एफआईआर, बिना अनुमति टूर्नामेंट कराने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन: पूर्व राज्यमंत्री व चेयरमैन समेत 156 पर एफआईआर, बिना अनुमति टूर्नामेंट कराने पर कार्रवाई
Mon, 19 Jul 2021 09:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:44 PM IST
सार
दरोगा ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसपी आनंद कुलकर्णी के आदेश पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस राहत बेग, वारिश अली समेत तीन को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में पुलिस की हिदायत के बावजूद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराने पर पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावव, नगर पंचायत चेयरमैन समेत छह नामजद व 150 अज्ञात लोगाें के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात लोगाें की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हाता बाजार में शनिवार रात 10 बजे बिना अनुमति क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा था। कोतवाली के दरोगा प्रमोद राय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन होता दिखा।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत करने पहुंचे थे। दरोगा ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसपी आनंद कुलकर्णी के आदेश पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस राहत बेग, वारिश अली समेत तीन को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
दरोगा प्रमोद राय की तहरीर पर पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, सफीपुर नगर पंचायत के चेयरमैन नसीम अहमद, सपा के सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मकसूद अली, आयोजक वारिश अली, एनुल व राहत बेग व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने बताया कि एक दिन पहले भी आयोजनकर्ताओं ने टूर्नामेंट का आयोजन करने की कोशिश की थी। इस पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। हिदायत देकर छोड़े जाने के बाद भी दोबारा आयोजन करने का प्रयास किया गया।
वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान कराई जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति न लेने की जानकारी उन्हें नहीं थी। चुनाव में उमड़ी भीड़, भाजपा नेताओं द्वारा जुलूस निकालने और चुनावी रैली करने पर कोविड 19 का उल्लंघन नहीं माना जाता है। भाजपा सरकार युवा विरोधी है। पुलिस ने मासूमों युवाओं को खदेड़ कर रिपोर्ट दर्ज करा दी।