{"_id":"5b8c065242c792466408db18","slug":"repeated-ohe-line-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के व्यस्ततम रेलवे ट्रैक का हाल, 46 घंटे में दोबारा टूटी ओएचई लाइन, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के व्यस्ततम रेलवे ट्रैक का हाल, 46 घंटे में दोबारा टूटी ओएचई लाइन, परेशान हुए यात्री
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
46 घंटे में दोबारा टूटी ओएचई लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावाः देश के सबसे व्यस्ततम रेलवे ट्रैक में से एक दिल्ली-हावड़ा रूट महज 46 घंटे में 11 घंटेे बाधित रहने से रेलवे की मेंटीनेंस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दो दिन पूर्व भी बलरई-भदान स्टेशनों के बीच अप लाइन पर ओएचई लाइन टूटने से न सिर्फ अप ट्रैक बल्कि डाउन ट्रैक तक बाधित रहा था। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
अतिविशिष्ट ट्रेनों में शुमार लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो पर सात घंटे खड़े रहने के बाद डंीजल इंजन लगाकर रवाना किया गया था। इस कारण से कई अन्य ट्रेनों को आगे पीछे खड़ा किया गया था। दो दिन के अंदर फिर से अप लाइन पर ओएचई लाइन के दोबारा टूटने की घटना से एक बार फिर से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को राहत की बात यह रही कि रविवार को करीब तीन घंटे के अंदर ट्रैक को बहाल कर दिया गया अन्यथा यात्रियों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने तत्परता दिखाते हुए अपनी देखरेख में टूटी लाइन को दुरुस्त कराने में लगे रहे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बाधित ट्रैक शाम 6.40 बजे बहाल हुआ।

ओएचई लाइन टूटने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया
46 घंटे में दोबारा टूटी ओएचई लाइन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन के गुजरते समय ओएचई की रगड़ से इंजन के पेंटो से चिंगारी निकली और तार टूटकर गिर पड़ा। मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग पर यह घटना रविवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे की है। अप लाइन पर आने वाली ट्रेनें जहां की तहां रुक गई। दूसरी ओर डाउन लाइन पर कॉशन लगाकर ट्रेनों को निकाला गया।
इस घटना के बाद नंदन कानन एक्सप्रेस मैनपुरी क्रासिंग के पास तथा कालका एक्सप्रेस इकदिल में रोकनी पड़ी। इसी बीच अप लाइन की दो मालगाड़ी को भी स्टेशन से पूर्व के सिगभनल पर रोक दिया गया। दो दिन बाद दोबारा से अप लाइन की ओएचई लाइन टूटने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना मौके पर पहुंचे।

उसके चंद सेकंड बाद ही ट्रेन रुक गई
46 घंटे में दोबारा टूटी ओएचई लाइन
- फोटो : अमर उजाला
सराय भूपत स्टेशन से टॉवर वैगन से आए तकनीकी कर्मियों ने टूटे तार को जोड़ने का कार्य शुरू किया। शाम 6.40 बजे ओएचई को दुरुस्त किया जा सका। जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सका। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीेना ने बताया कि घटना साढ़े चार बजे के आस पास की है।
उन्होंने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन पर थाना सिविल लाइन से शाम 4.26 बजे फोन आने पर घटना का पता चला। तार कैसे टूटा इसकी जानकारी वह भी नहीं दे सके।
उन्होंने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन पर थाना सिविल लाइन से शाम 4.26 बजे फोन आने पर घटना का पता चला। तार कैसे टूटा इसकी जानकारी वह भी नहीं दे सके।
उसके चंद सेकंड बाद ही ट्रेन रुक गई
46 घंटे में दोबारा टूटी ओएचई लाइन
- फोटो : अमर उजाला
ओएचई लाइन टूटने से रुकी नंदन कानन एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री इमरान ने बताया कि तार टूटने के बाद उनका 8 वर्षीय पुत्र अफसान तथा 9 वर्षीय हर्ष पुत्र सलीम ट्रेन की खिड़की से हाथ बाहर निकाले हुए थे। तभी उन दोनाें को करंट जैसा झटका लगा। संभवतया उनके हाथों से तार टकराया होगा।
इमरान ने बताया कि ट्रेन के गुजरते वक्ततार टूट कर उनके कोच में उलझ गया था। उसके चंद सेकंड बाद ही ट्रेन रुक गई। इमरान ने बताया वह इलाहाबाद से नई दिल्ली जा रहा हे। दिल्ली में वह वेलकम सलेमपुर दिल्ली मे रहता है।