फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remdesivir injection for sale on Facebook

रेमडेसिविर इंजेक्शन की फेसबुक पर लगाई थी सेल, हरियाणा में इंजेक्शन के मिल रहे थे मुंह बोले दाम

Sun, 18 Apr 2021 01:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 01:58 AM IST
सार

तस्करी कर लाए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़े गए मोहन सोनी ने इंजेक्शन को बेचने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिख सेल लगाई थी। हरियाणा के सचिन कुमार ने डील भी पक्की कर ली थी।

विज्ञापन
Remdesivir injection for sale on Facebook
रेमडेसिविर वैक्सीन की तस्करी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के किदवई नगर में तस्करी कर लाए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़े गए मोहन सोनी ने इंजेक्शन को बेचने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिख सेल लगाई थी। हरियाणा के सचिन कुमार ने डील भी पक्की कर ली थी। डिलिवरी से पहले दोनों पकड़े गए।
विज्ञापन


मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर गुरुवार को पुलिस ने नौबस्ता पशुपति नगर निवासी प्रशांत शुक्ला, नौबस्ता खाड़ेपुर न्यू बस्ती निवासी मोहन सोनी और हरियाणा निवासी सचिन कुमार को 265 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सचिन कुमार ने बताया कि वह एक दवा कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन


 

उसके संपर्क में कुछ लोग ऐसे आए जिन्होंने इंजेक्शन के बदले महंगे दाम चुकाने की बात कही। तभी उसने मोहन सोनी की फेसबुक पोस्ट पढ़ी। जिसके बाद उसने डील पक्की की। रोडवेज बस के जरिए वाराणसी से इंजेक्शन आने पर तीनों बाइक से किदवई नगर होते हुए जा रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया था। वहीं, प्रशांत ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि वह दोस्त मोहन की सिर्फ बाइक चला रहा था, उसे तस्करी के बारे में कोई मालूम नहीं है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

चार हजार में लाए थे इंजेक्शन
मोहन सोनी ने पश्चिम बंगाल से चार हजार का एक इंजेक्शन मंगवाया था। 265 इंजेक्शनों की कीमत 10 लाख 60 हजार थी। सचिन मोहन को 13 लाख देने वाला था, जैसे-जैसे इंजेक्शन बिकते जाते मोहन को सचिन पैसा देता जाता।

पश्चिम बंगाल का दवा कारोबारी तस्करी के पीछे
रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी पश्चिम बंगाल से कानपुर के अलावा अन्य शहरों में भी की जा रही है। एसटीएफ पश्चिम बंगाल के दवा कारोबारी शोभित मुखर्जी व उसके बेटे अपूर्व मुखर्जी की डिटेल खंगालने में जुटी है। एसटीएफ के अनुसार मुखर्जी परिवार का पश्चिम बंगाल में दवा का बड़ा कारोबार है। चुनाव के कारण वहां की पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे सकी और इंजेक्शन की तस्करी बंगाल के बाहर भी शुरू कर दी गई है।
 
तस्करी कर लाए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़े गए मोहन सोनी ने इंजेक्शन को बेचने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिख सेल लगाई थी। हरियाणा के सचिन कुमार ने डील भी पक्की कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed