फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remdesivir injection case: Vicious was in contact with businessman through WhatsApp call

रेमडेसिविर इंजेक्शन पकड़े जाने का मामला: व्हाट्सएप कॉल के जरिए कारोबारी के संपर्क में था शातिर

Tue, 20 Apr 2021 01:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Remdesivir injection case: Vicious was in contact with businessman through WhatsApp call
रेमडेसिविर इंजेक्शन पकड़े जाने का मामला - फोटो : amar ujala
रेमडेसिविर इंजेक्शन को बंगाल से कानपुर तक लाने वाला आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए कोलकाता में दवा कारोबारी और गिरफ्तार हुए मोहन सोनी के संपर्क में था। इसका खुलासा एसटीएम की जांच में हुआ। हालांकि पुलिस को अब तक इंजेक्शन लाने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


एसटीएफ ने कोलकाता के दवा कारोबारी की सीडीआर में मिले कुछ संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। जांच में सामने आया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन को बंगाल से वाराणसी तक कार से लाया गया था। इस दौरान उसे लाने वाला बंगाल में दवा कारोबारी शोभित मुखर्जी और कानपुर में मोहन सोनी से व्हाट्स एप कॉल से संपर्क में था।
विज्ञापन


इस कारण पुलिस को उस शख्स के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने मोहन के नंबर से शोभित मुखर्जी का नंबर पता लगाया और उसकी सीडीआर रिपोर्ट निकलवाई है। जिसमें कुछ और संदिग्ध नंबरों के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सएप कॉल के नंबर की जानकारी नहीं हो पाई है मगर जो संदिग्ध नंबर मिले हैं। उससे बहुत से ऐसे लोगों के बारे में पता चला है जो इंजेक्शन की कालाबाजारी में शामिल हो सकते हैं। इन सभी की डीटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही शामिल अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed