फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   religious conversion case in Kanpur up

Kanpur: नमाज पढ़ने से रोका तो घर से भागा छात्र, परिजन बोले- बैग में रखी हर कॉपी में लिखा है 786

Sat, 24 Sep 2022 09:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Sep 2022 09:26 AM IST
सार

कानपुर में तीन छात्रों के खिलाफ पुलिस ने धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
religious conversion case in Kanpur up
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कक्षा 11 के छात्र को नमाज पढ़ने से परिजनों ने रोका तो वह घर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने हनुमंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। संजय गांधी नगर निवासी छात्र किदवई नगर में मदर टेरेसा स्कूल में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा पिछले कई महीने से स्कूल से आने के बाद कमरे में नमाज पढ़ता था।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को नमाज पढ़ रहा था तभी मां ने डांटा तो वह शाम करीब छह बजे घर से भाग गया। बैग में रखी कापियों में दूसरे समुदाय से संबंधित तथ्य लिख हुए मिले हैं। हर कॉपी में 786 लिखा है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा करतेे हुए घेराव किया। उन्होंने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने क्लास में पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के तीन छात्रों पर धर्मांतरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो छात्रों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि वह अजमेर शरीफ जा रहा है। इसके बाद जयपुर पुलिस की मदद से छात्र को पकड़ लिया गया है। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के वापस कानपुर आने पर सही बात पता चल पाएगी। छात्र पहले भी अपनी कक्षा के मित्रों के साथ अजमेर शरीफ जा चुका है। थाने का घेराव करने वालों में दिलीप सिंह बजरंगी, विशाल गुप्ता, गौरव तिवारी, प्रांजुल द्विवेदी, आयुष आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed