फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   religious conversion case in kanpur, Big disclosure in ATS inquiry

धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा : ग्रामीण इलाकों की युवतियों का ब्रेन वॉश करना आसान, 33 लड़कियां हुईं शिकार

Sat, 26 Jun 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 12:47 PM IST
सार

एटीएस सूत्रों के अनुसार सूची की जांच के बाद पता चला कि ज्यादातर युवतियां ग्रामीण इलाकों की हैं। इसमें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम समेत अन्य राज्यों की महिलाएं भी  हैं। गिरोह के सदस्य उन्हें लालच देकर अपने जाल में फांस लेते हैं।

विज्ञापन
religious conversion case in kanpur, Big disclosure in ATS inquiry
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में धर्मांतरण के मामले में एटीएस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से धर्मांतरण की शिकार 33 युवतियों की सूची मिली है। जिसमें ज्यादातर ग्रामीण इलाकों की हैं। एटीएस की पूछताछ में पकड़े गए मोहम्मद उमर गौतम और काजी जहांगीर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की युवतियों का ब्रेनवॉश करना आसान होता है।
विज्ञापन


बीहूपुर गांव घाटमपुर निवासी ऋचा उर्फ माहीन अली का खुलासा होने के बाद एटीएस ने एक बार फिर मोहम्मद उमर गौतम की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर से बरामद 33 युवतियों और महिलाओं की सूची की दोबारा पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एटीएस सूत्रों के अनुसार सूची की जांच के बाद पता चला कि ज्यादातर युवतियां ग्रामीण इलाकों की हैं। इसमें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम समेत अन्य राज्यों की महिलाएं भी  हैं। गिरोह के सदस्य उन्हें लालच देकर अपने जाल में फांस लेते हैं। इसके बाद उनका ब्रेनवॉश कर करके धर्मांतरण करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हक दिलाने का दिया था झांसा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाली इन युवतियों और महिलाओं को दबा कुचला वर्ग मानकर कई बार इनका तिरस्कार किया गया है। जिसका फायदा उठाकर वह उन महिलाओं और युवतियों को अपना शिकार बनाते हैं। इसके बाद उनका ब्रेनवॉश करते हैं। उन्हें हक दिलाने का झांसा देते हैं।


33 में 12 मेधावी युवतियां भी शामिल
एटीएस सूत्रों के अनुसार धर्मांतरण की शिकार हुई 33 युवतियों व महिलाओं में ग्रामीण के बाद सबसे ज्यादा संख्या मेधावी युवतियों की हैं। जिनकी संख्या 12 है। गिरोह के सदस्य इन युवतियों का भी ब्रेनवॉश कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed