फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Religion conversion Case: Forced nikah, conversion at gunpoint, teen girl tortured brutally

धर्म परिवर्तन प्रकरण: जबरन निकाह, बंदूक की नोक पर कराया धर्म परिवर्तन, किशोरी ने सही कई यातनाएं

Fri, 27 Nov 2020 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Religion conversion Case: Forced nikah, conversion at gunpoint, teen girl tortured brutally
जबरन धर्म परिवर्तन का मामला - फोटो : amar ujala
जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी कर निकाह करने के मामले में चकेरी की किशोरी की कहानी भयावह है। झूठ बोलकर दोस्ती की गई। धर्म छिपाया गया। निकाहनामा पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। फिर बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया। विरोध करने पर उसे 15 दिन तक कमरे में बंद रखा।
विज्ञापन


आखिर में उसने हिम्मत दिखाई और केस दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा। चकेरी निवासी 16 साल की किशोरी को क्षेत्र के आदिल खान ने प्रेम जाल में फंसाया। पीड़िता के मुताबिक आदिल ने धर्म छिपाकर दोस्ती की। एक दिन कचहरी ले गया। निकाहनामा पर हस्ताक्षर करने को कहा तो मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जान की धमकी देकर दस्तखत करवा लिए। कुछ दिन बाद वे दोनों गुड़गांव गए। उसे अकेला ही छोड़कर भाग आया। किसी तरह दोबारा घर पहुंची तो मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद दो सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को सलाखों के पीछे भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में बदलवाया धर्म 
पीड़िता के मुताबिक वो हर तरह से आदिल
के जाल में फंस चुकी थी। उसको डर था कि अगर उसने विरोध किया तो आदिल उसको और परिजनों को मार देगा। कई बार वो असलहे लेकर कमरे पर भी पहुंचा। इसके बाद गुड़गांव में ही उसने बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed