{"_id":"5b435de94f1c1b10278b54eb","slug":"relationship-broken-in-the-greed-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की गोद भराई, अब 'दहेज के दानवों' ने तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की गोद भराई, अब 'दहेज के दानवों' ने तोड़ा रिश्ता
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में गोद भराई के बाद दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी होती न देख लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ बारात न लाने की धमकी दी है। लड़की व उसके परिवारीजन सोमवार को कोतवाली पहुंच दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुर निवासी सुरेश सिंह पुत्र मौजीलाल ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने पुत्री कल्पना का विवाह तैयापुर थाना ऐरवाकटरा निवासी श्रीकृष्ण उर्फ रिंकू पुत्र जगदीश चंद्र साथ तय की है। गोद भराई की रस्म हो चुकी है। 21 जुलाई को शादी होनी है। वह परिवारीजनों के साथ शादी की तैयारियों में लगा है। इधर लड़के पक्ष ने गोद भराई के बाद एक लाख रुपये और बाइक की मांग शादी से पहले की।
उसने 70 हजार रुपये बाइक खरीदने के लिए दे दिए। एक जुलाई को लड़के पक्ष के श्रीकृष्ण उर्फ रिंकू, उसके पिता जगदीश चंद्र, चाचा तिलक सिंह, लड़के का बहनोई पिंकू पुत्र महाराज सिंह निवासीगण तैयापुर थाना ऐरवाकटरा और लड़के की नानी रामवती निवासी ऊधौपुर थाना दिबियापुर ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन
जब उसने इनकार किया तो लड़के पक्ष के लोगों ने देख लेने की धमकी दी। धमकी से उसकी पुत्री व अन्य परिवारीजन परेशान हैं। पीड़ित ने दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित को मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।