फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Regional youth welfare officer in Kanpur raising salary without signature

Salary Fraud: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बिना हस्ताक्षर उठा रहे वेतन, सीडीओ ने जांच में पकड़ा फर्जीवाड़ा

Tue, 20 Sep 2022 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Sep 2022 05:00 PM IST
सार

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात अनिल तिवारी ने डेढ़ साल तक बिना कार्यालय आए फ्री का वेतन लिया। मामला उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान सामने आया, जिससे विभाग में खलबली मच गई है। सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
 

विज्ञापन
Regional youth welfare officer in Kanpur raising salary without signature
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी डेढ़ साल से बिना हस्ताक्षर के प्रतिमाह करीब 85 हजार रुपये वेतन निकाल रहे हैं। वर्तमान में उनके पास उन्नाव का जिला युवा कल्याण अधिकारी का प्रभार है, लेकिन मूल तैनाती कानपुर जिले में है। बिना हस्ताक्षर वेतन नहीं निकाला जा सकता।

विज्ञापन

सीडीओ सुधीर कुमार ने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, तो फर्जीवाड़ा सामने आया। सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि अनिल के उन्नाव का प्रभार संभालने के बाद से अब तक यहां के कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर में न उनका नाम लिखा गया।
विज्ञापन

उन्होंने न ही हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, प्रत्येक माह 85 हजार रुपये वेतन निकाला जाता रहा। नियम के तहत कर्मचारी की मूल तैनाती स्थल पर बिना उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए वेतन नहीं निकाला जा सकता। यह बड़ा फर्जीवाड़ा है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर चेक करने के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिना हस्ताक्षर के वेतन निकालना वित्तीय अनियमितता है। जांच कराने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  -सुधीर कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed