{"_id":"cae3396246748896ab6cf5632d16f41c","slug":"regional-pf-office-will-open-in-the-vigilance-wing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय में खुलेगा विजिलेंस विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय में खुलेगा विजिलेंस विंग
अमित अवस्थी/कानपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य निधि संगठन में पीएफ संबंधी किसी भी शिकायत का जल्द निस्तारण हो सकेगा। केंद्रीय भविष्य निधि संगठन ने कानपुर स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में विजलेंस, आईटी और ऑडिट विंग खोलने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक इन विभागों के खुलने से नियोक्ताओं की निगरानी और बढ़ सकेगी। मार्च महीने से यह सभी विभाग काम करना शुरू कर देंगे।
मौजूदा समय में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में विजिलेंस कार्यालय हैं। दिल्ली कार्यालय उत्तर क्षेत्र की निगरानी करता है। इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आते हैं।
विज्ञापन
अब केंद्रीय भविष्य निधि संगठन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की निगरानी करने के लिए जोन कार्यालय कानपुर में विजिलेंस, आईटी और ऑडिट विंग को खोलने की मंजूरी दी है। इसी तरह दिल्ली-हरियाणा का कार्यक्षेत्र दिल्ली, पंजाब- हिमाचल प्रदेश का कार्यक्षेत्र चंडीगढ़ किया जाना है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पीएफ विभाग में क्लेम निकालने, रजिस्ट्रेशन सहित तमाम व्यवस्थाओं को आनलाइन किया जा चुका है। अगले कुछ महीनों में पीएफ का ऑनलाइन भुगतान भी शुरू कर दिया जाएगा। इसको देखते हुए आईटी, ऑडिट विभाग क्षेत्रीय कार्यालय पर खोला जा रहा है ताकि नियोक्ताओं की निगरानी ज्यादा की जा सके।
इसके अलावा पीएफ विभाग से जुड़े कर्मचारी-अफसर की शिकायतों पर सुनवाई हो सके। इंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड स्टाफ यूनियन यूपी रीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अगले महीने से कार्यालय कार्य शुरू कर देंगे।