फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Record GST collection in Kanpur, Economy improved

कानपुर में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन: कोरोना संक्रमण कम होते ही सुधरी अर्थव्यवस्था, पिछले साल से 38 करोड़ ज्यादा टैक्स मिला

Sat, 05 Mar 2022 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

पिछले साल की तुलना में 38.15 करोड़ जीएसटी अधिक आया है। पूरे प्रदेश में जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। 

विज्ञापन
Record GST collection in Kanpur, Economy improved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर से कोरोना का प्रभाव कम हो गया है। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। शहर में फरवरी माह में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ है। जोन एक और जोन दो को मिलाकर 371.40 करोड़ राजस्व जमा हुआ है। पिछले साल इस माह 333.25 करोड़ टैक्स आया था।
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में 38.15 करोड़ जीएसटी अधिक आया है। पूरे प्रदेश में जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। जोन एक में फरवरी 2022 में 229.88 करोड़ जीएसटी जमा हुआ। जो पिछले साल 197.01 करोड़ के सापेक्ष 32.87 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन


जोन एक में इस साल 16.68 करोड़ की वृद्धि देखने को मिली है। इसी तरह जोन दो में पिछले साल फरवरी में 136.24 करोड़ टैक्स आया था। इस साल 141.52 करोड़ टैक्स जमा हुआ है, जो 5.28 फीसदी अधिक है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। इस महीने होली भी पड़ रही है। ऐसे में अच्छा टैक्स कलेक्शन होगा। इस वित्तीय वर्ष के लिए दिए गए लक्ष्य का करीब 79 फीसदी टैक्स कलेक्शन हासिल कर लिया गया है। 

जिले में दो जोन में बंटा है जीएसटी विभाग
कानपुर जिले में जीएसटी विभाग दो जोन में बंटा है। इसमें एक से लेकर 30 खंड हैं। जोन एक में एक से 13 खंड हैं। इसमें बिरहाना रोड, हूलागंज, एक्सप्रेस रोड, मोती मोहाल, हरबंस मोहाल, माल रोड, कैनाल रोड, गोविंद नगर, फजलगंज, बर्रा, मेस्टन रोड, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र, बजरिया, पनकी, कालपी रोड के साथ ही उन्नाव, कानपुर देहात आता है।

जोन दो में 14 से 30 खंड आते हैं। इसमें जरीब चौकी, गुमटी, नौबस्ता, दर्शनपुरवा, कल्याणपुर, काकादेव, स्वरूप नगर, रावतपुर, आवास विकास, मंधना, इंद्रा नगर, पीरोड, सीसामऊ, जाजमऊ, लाल बंगला, कैंट, जाजमऊ, नवाबगंज, आर्यनगर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed