{"_id":"5b13ddda4f1c1bf76e8b6216","slug":"re-evaluation-of-cbse-highschool-and-intermediate-till-five-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 जून तक होगा सीबीएसई 10वीं-12वीं का पुनर्मूल्यांकन, ऑनलाइन करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 जून तक होगा सीबीएसई 10वीं-12वीं का पुनर्मूल्यांकन, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) में 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुनर्मूल्यांकन के आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून है। छात्र-छात्राएं सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड में पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया दो तरह से होगी। छात्रों को अगर नंबर के जोड़ में संशय है तो 500 रुपये (प्रति विषय) फीस जमा कर इसे सत्यापित करा सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा में लिखे गए उत्तर को भी चैलेंज कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में उनकी लिखी गईं कॉपियों की फोटोकॉपी भी मिल सकती है।
फोटोकॉपी आवेदन के लिए 10वीं के छात्रों को 500 रुपये और 12वीं के छात्रों को 700 रुपये प्रति विषय फीस देनी होगी। सीबीएसई को-आर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि आंसर की देखने के बाद अगर छात्र-छात्राओं को किसी सवाल में गलती लगती है तो वह उसको रीजनल ऑफिस में चैलेंज कर सकता है। प्रति सवाल 100 रुपये फीस देनी होगी। सवालों को चैलेंज करने वाले छात्र 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।