{"_id":"5c92442abdec2239135eb453","slug":"raw-alcohol-caught-before-lok-sabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाेकसभा चुनाव से पहले 7600 लीटर एल्कोहल और केमिकल मिलने से मचा हड़कंप, सकते में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाेकसभा चुनाव से पहले 7600 लीटर एल्कोहल और केमिकल मिलने से मचा हड़कंप, सकते में प्रशासन
Wed, 20 Mar 2019 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर डब्ल्यू ब्लॉक केशव नगर से 7600 लीटर आइसोप्रोपिल एल्कोहल और साल्वेंट पकड़ा है। एक और पांच लीटर के खाली और एल्कोहल भरे केन भी बरामद हुए हैं।
पॉश और आवासीय क्षेत्र में एल्कोहल (ज्वलनशील) के भंडारण का लाइसेंस न दिखा पाने पर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि केशव नगर स्थित अनिल कुमार के प्लाट में भारी मात्रा में एल्कोहल के भंडारण की सूचना मिली थी।

इसी से तैयार होती थी जहरीली शराब
इस पर एसीएम प्रथम राजपति वर्मा, गोविंदनगर सीओ आरके चतुर्वेदी और आबकारी इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने फोर्स के साथ प्लाट पर छापा मारा। यहां से 30 ड्रमों में भरा आइसोप्रोपिल एल्कोहल और सात ड्रम सॉल्वेंट पकड़ा। ये ड्रम करीब 190 लीटर क्षमता के हैं।
मौके से गुजैनी निवासी मालिक उदित द्विवेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उदित ने बताया कि इस एल्कोहल का इस्तेमाल पेंट और फर्नीचर की पॉलिश में किया जाता है। एक से पांच लीटर की पैकिंग कर वे पेंट की दुकानों में इसकी सप्लाई करते थे।

यहां होता था अवैध भंडारण
सिक्का इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी है। कंपनी चाणक्यपुरी, गुजैनी के पते पर रजिस्टर्ड है। हालांकि केशव नगर में जहां पर एल्कोहल का भंडारण हो रहा था, वहां से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें हिरासत में लिया गया। आबकारी इंस्पेक्टर ने जांच के लिए 12 सैंपल लिए हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक एल्कोहल और सॉल्वेंट की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। अवैध भंडारण में उदित के खिलाफ उस्मानपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर धोखाधड़ी और आबकारी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

दिल्ली, हरियाणा और आंध्रप्रदेश से मंगाता था एल्कोहल
उदित द्विवेदी ने बताया कि वह आइसोप्रोपिल एल्कोहल और सॉल्वेंट दिल्ली, हरियाणा और आंध्रप्रदेश से मंगवाता था। इसके बाद उन्हें एक से पांच लीटर के कैन में पैक करके सप्लाई कराता था। कानपुर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद समेत आसपास के जिलों में भी सप्लाई थी।
आग से बचाव के उपकरण भी एक्सपायर
पॉश इलाके में तीव्र ज्वलनशील केमिकल का भंडारण किराए के प्लाट में हो रहा था। ऐसे में हादसे की आशंकाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। गोदाम में न तो पर्याप्त आग बुझाने के संसाधन थे, जो थे भी वे सभी 2016 में एक्सपायर हो चुके थे।