फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raptisagar Express came from Nashik on railway running staff stuck in stations

स्टेशनों में फंसे रेलवे के रनिंग स्टाफ को लेकर नासिक से आई राप्तीसागर एक्सप्रेस गोरखपुर तक गई

Thu, 26 Mar 2020 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raptisagar Express came from Nashik on railway running staff stuck in stations
सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे ट्रेन से उतरे यात्रियों का हुआ चेकअप - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लॉकडाउन लागू है। ट्रेन सेवा पूरी तरह बंद है। ऐसे में रेलवे का काफी रनिंग स्टाफ अन्य स्टेशनों पर फंस गया है। गुरुवार को राप्ती सागर एक्सप्रेस नासिक से ऐसे रनिंग स्टाफ को लेकर कानपुर सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन दोपहर 1:35 बजे आई। इसमें कानुपर के करीब 100 यात्री थे, जो ट्रेनों में पैंट्रीकार में यात्रियों को खाना पहुंचाने वाले कर्मचारी, कोच अटेंटेड, टीटीई, सफाई कमी समेत अन्य स्टाफ के सदस्य हैं। रेलवे के मेडिकल स्टाफ ने सभी की जांच कर घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


 

यह ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों से इन छूटे कर्मचारियों को लेकर और उतारते हुए पहुंची। ट्रेन दोपहर दो बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में करीब 250 लोग सवार थे, जो रेलवे के ही अलग-अलग विभाग में काम करने वाले स्थायी और अस्थायी कर्मचारी थे।

ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पर रुकने पर रेलवे के डॉ. डीके अवस्थी और डॉ. सैफ समेत सिविल के चिकित्सकों की टीम ने सभी यात्रियों का परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। सेंट्रल उतरने वाले सभी यात्रियों को हिदायत दी है कि वे लोग कानपुर आ गए हैं।

यहां से सीधे अपने-अपने घर जाएं। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान कानपुर सेंट्रल के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय, आरपीएफ के आरएन पांडेय, इंस्पेक्टर पीके ओझा, जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय, डिप्टी एसएस करुणानिधि भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed