{"_id":"5b71cc3142c79221067e82d5","slug":"rape-with-innocent-girl-in-unnao-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चाय की पत्ती खरीदने निकली थी मासूम, अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चाय की पत्ती खरीदने निकली थी मासूम, अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। घर से चाय की पत्ती खरीदने निकली आठ वर्षीय बच्ची को युवक ने अगवा कर लिया। युवक ने बच्ची को सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
बांगरमऊ कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची रविवार की शाम घर से 200 मीटर दूर दुकान से चाय की पत्ती खरीदने गई थी। रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। वह उसे सूनसान जगह ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे छोड़कर भाग निकला। देर शाम बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसने मां को घटना की जानकारी दी।
बेटी के साथ हैवानियत की जानकारी पर पिता सोमवार सुबह बांगरमऊ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मेडिकल परीक्षण के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।