फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape police on the information of tension in rap and village, false information

रेप और गांव में तनाव की सूचना पर हांफी पुलिस

Wed, 19 Jul 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
rape police on the information of tension in rap and village, false information
डेमो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर किशोरी से रेप और इससे गांव में तनाव की सूचना से पुलिस को पसीना आ गया। सारी दौड़ भाग के बाद भी...
विज्ञापन


 

rape police on the information of tension in rap and village, false information
डेमो
सारी दौड़ भाग के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। दरअसल, हाथ तो तब लगता जब कुछ होता। अब आप सोचेंगे कि इस बात का क्या मतलब है। तो बता दें ये मामला पूरी तरह से फर्जी तौर अफवाह के रूप में उड़ाया गया जिस पर जिला पुलिस दौड़ी-दौड़ी फिरती रही। 

पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर जब जांच के लिए पहुंची तो घटना झूठी निकली। वहीं सूचना देने वाले ने फोन भी स्विच आफ कर लिया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है जिसने ये फर्जी खबर उन्हें दी। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर किसी ने 100 नबर पर सूचना दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र की ललऊखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। किशोरी गंभीर हालत में खेत में मिली है। घटना से गांव के दो पक्षों में तनाव है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

rape police on the information of tension in rap and village, false information
डेमो
कंट्रोल रूम ने जैसे ही यह सूचना शहर कोतवाली को ट्रांसफर की हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह और पीआरवी आनन-फानन मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में तो पुलिस को सूचना सही लगी।

जिस युवक की बेटी के साथ रेप की घटना बताई गई वह भी मिला। उसने ऐसी किसी घटना से इनकार किया। सूचना झूठ पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले की तलाश के लिए उसका फोन मिलाया तो वह स्विच आफ मिला। पुलिस सर्विलांस की मदद से झूठी सूचना देने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि झूठ सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

-पुलिस को सूचना देने वाले की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed