फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape of innocent eight years

टॉफी का लालच देकर आठ वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म

Wed, 04 Oct 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape of innocent eight years
डेमो पिक
घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय मासूम को टॉफी का लालच देकर एक युवक उसे घर ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

Rape of innocent eight years
डेमो पिक
घटना महोबा जिले के कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के एक गांव के युवक ने आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना से बौखलाए परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। गंभीर हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बालिका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले एक किशोरी को किया था अगवा

Rape of innocent eight years
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी राहुल पुत्र करिया डेढ़ माह पहले एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। इसका मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था। मंगलवार की शाम राहुल आठ वर्ष की मासूम बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां बालिका से दुष्कर्म किया। डरी सहमी बालिका ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने राहुल को जमकर पीटा। गंभीर हालत में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।  

 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी

Rape of innocent eight years
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना की पूरी जांच कराई जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed