{"_id":"5b6fbb5e42c7924a625cd048","slug":"rape-from-child-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड के बाद कानपुर में मूक-बधिर विद्यालय में मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड के बाद कानपुर में मूक-बधिर विद्यालय में मासूम से दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मूक-बधिर विद्यालय में मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
डेमो पिक
यह घटना कानपुर शहर में रेल बाजार इलाके के मूक-बधिर विद्यालय की है। यहां 12 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।
बच्ची के स्कूल नहीं जाने और गुमसुम रहने पर जब मां ने शनिवार को सख्ती से पूछताछ की तो उसने इशारों में स्कूल में दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद मां रेल बाजार थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

जाजमऊ के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह परचून की दुकान चलाती है। उसकी 12 साल की बच्ची ठीक से बोल नहीं सकती। बच्ची रेल बाजार स्थित स्पेशल चाइल्ड स्कूल में पढ़ती है। शनिवार देर रात मामला सामने आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराअों में केस दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। अभी बच्ची से स्कूल या फिर कहीं और दुष्कर्म होने की जानकारी नहीं है। बच्ची ठीक से बोल नहीं सकती इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।