जबरन कार में बैठाकर युवती से किया रेप, होश आने पर सुनाई दर्दभरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह 8 बजे के करीब किशोरी खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से कार आकर रुकी। इसमें आठ लोग सवार थे। कार से उतर कर आए युवकाें ने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। शर्मशार कर देने वाली ये घटना हरदोई जिले की है। जानें क्या है मामला...
कार से उतर कर किशोरी को पीछे से दबोच लिया
मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह 8 बजे के करीब खेतों तरफ गई थी। उसी दौरान पीछे से कार आकर रुकी। इसमें आठ लोग सवार थे। कार से उतर कर आए युवकाें ने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। किशोरी का कपडे़ से मुंह दबाकर कार में खींच ले गए। किशोरी ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है
होश में आने पर घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई। बदहवास किशोरी के साथ परिजन माहिल थाने पहुंचे और आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ ने बताया सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद गांव निवासी बिजेंद्र, सर्वेश, उपेंद्र, संदीप समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ कार से अगवा कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट की है। एसआई अतुल श्रीवास्तव ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पड़ताल की जा रही है। सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।