फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape case in Kanpur Hukkabar, history sheeter posted video, owener arrested

कानपुर रेप केस: किशोरी ने मजिस्ट्रेट को सुनाई दास्तां, हिस्ट्रीशीटर ने पोस्ट किया Video, संचालक गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2023 07:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 07:50 PM IST
सार

एमजी कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बर्रा इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह और उनकी टीम ने हुक्का संचालक शोभित पाल को गिरफ्तारकिया है। मुख्य आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Rape case in Kanpur Hukkabar, history sheeter posted video, owener arrested
हुक्का बार संचालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तीन मार्च को बर्रा के कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में डॉक्टर दंपती की बेटी (16) से दुष्कर्म और यातनाएं देने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने हुक्काबार के संचालक जरौली निवासी शोभित पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी विनय ठाकुर पहले जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर व पांच अन्य अज्ञात आरोपी अभी भी फरार हैं। डॉक्टर दंपती की इकलौती बेटी से कानपुर देहात के करसा गांव निवासी पूर्व प्रधान गीता देवी के बेटे विनय सिंह ने तीन साल पहले फेसबुक पर दोस्ती की थी।
विज्ञापन

किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के बाद वह उसे  ब्लैकमेल कर रहा था। तीन मार्च को विनय ने कर्रही स्थित एमजी कैफे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही अपने दोस्तों अजय ठाकुर, अमन सेंगर व पांच अन्य के सुपुर्द कर दिया था उनसे भी दुष्कर्म करवाने कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

164 का बयान दर्ज
इसके बाद से किशोरी अवसाद में चली गई थी। पुलिस ने रविवार को विनय ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हुक्का बार संचालक को पकड़ा गया है। शोभित मूलरूप से औरैया के बिधूना दिबियापुर का रहने वाला है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी का 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है।

फरार हिस्ट्रीशीटर ने पोस्ट किया छात्रा का वीडियो
इस मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने आठ मार्च को शाम 6.08 बजे अपने फेसबुक एकाउंट से एक वीडियो और मोबाइल कॉल लॉग का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है। वीडियो वारदात के दिन का बताया जा रहा है। इसमें हिस्ट्रीशीटर ने दावा किया कि वह वारदात के दिन मौके पर नहीं था।

दिन में हुई थी दुष्कर्म की घटना
अपलोड वीडियो में दिख रहा है कि रात करीब 9.43 बजे किशोरी स्कूटी से अजय के घर पहुंची। यहां विनय पहले से मौजूद था। छात्रा स्कूटी खड़ी कर घर में घुस गई। इसके बाद रात करीब 9.52 पर लौट गई। बता दें दुष्कर्म की घटना छात्रा के साथ दिन में हुई थी।

हिस्ट्रीशीटर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। पोस्ट किए गए वीडियो में क्या सही है क्या  नहीं है। इसका परीक्षण किया जाएगा। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।   -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed