फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy starts on October 11, UP team will clash with Bengal on the same day, UPCA got nine matches

Kanpur: रणजी ट्रॉफी 11 अक्तूबर से शुरू, इसी दिन बंगाल से भिड़ेगी यूपी टीम, यूपीसीए की झोली में आए नौ मैच

Fri, 12 Jul 2024 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jul 2024 10:52 AM IST
सार

Kanpur News: बीसीसीआई ने घरेलू सत्र की ट्रॉफियों के लिए कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार, इस बार यूपीसीए को कुल नौ घरेलू मैचों की मेजबानी हासिल हुई है।

विज्ञापन
Ranji Trophy starts on October 11, UP team will clash with Bengal on the same day, UPCA got nine matches
green park stadium kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीसीसीआई ने वर्ष 2024-25 के घरेलू सत्र की ट्रॉफियों के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी क्रम में देश की सबसे रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्तूबर से होगी। इसी दिन यूपी टीम का पहला मुकाबला बंगाल की टीम के साथ होगा। इसकी मेजबानी यूपीसीए को मिली है।

विज्ञापन

यूपी टीम इस बार एलीट ग्रुप-सी में है। कैलेंडर के अनुसार, इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को कुल नौ घरेलू मैचों की मेजबानी हासिल हुई है। सबसे अधिक चार मैच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के हैं, तीन मैच रणजी ट्रॉफी और दो मैच कूच बिहार ट्रॉफी के होंगे।
विज्ञापन

यूपीसीए ने अभी इन मैचों के आयोजन स्थल फाइनल नहीं किए हैं। सूत्रों ने बताया कि इनमें तीन से चार मैच ग्रीनपार्क में कराए जा सकते हैं। घरेलू मैदान में रणजी ट्रॉफी के मैच होने से यूपी टीम को इसका फायद मिलेगा। रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम को कुल सात मैच खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों के खिलाफ खेलेगी यूपी टीम

रणजी ट्रॉफी: यूपी टीम 11 अक्तूबर को बंगाल के खिलाफ के पहला, 18 अक्तूबर को हरियाणा के साथ दूसरा और 13 नवंबर को कर्नाटक के साथ तीसरा मैच खेलेगी। ये तीनों मैच यूपी में होंगे। बाकी चार मैच अन्य राज्यों में होंगे। 26 अक्तूबर को पंजाब से, छह नवंबर को केरल से, 23 जनवरी को बिहार और 30 जनवरी को मध्य प्रदेश से यूपी टीम भिड़ेगी।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: यूपी की टीम 13 अक्तूबर को सौराष्ट्र्, 20 अक्तूबर को दिल्ली, आठ नवंबर को छत्तीसगढ़ और 15 नवंबर को गोवा से भिड़ेगी। ये चारों मैच यूपी में होंगे। दूसरे राज्यों में जाकर यूपी टीम 27 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर, 25 जनवरी को गुजरात और एक फरवरी को नागालैंड की टीम का सामना करेगी।

कूच बिहार ट्रॉफी: यूपी टीम छह नवंबर को मध्य प्रदेश और 28 नवंबर को विदर्भ के साथ घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। दूसरे प्रदेश में जाकर यूपी टीम 13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और छह दिसंबर को उत्तराखंड की टीम का सामना करेगी।

बीसीसीआई ने यूपीसीए को नौ मैच दिए हैं, इनमें से कई मुकाबले ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी करवाए जाएंगे, क्योंकि ग्रीनपार्क ऐतिहासिक मैदान है। घरेलू मैचों को लेकर जल्द ही बैठक की जाएगी। अभी तो सारा फोकस यूपी टी-20 क्रिकेट लीग पर है।  -अंकित चटर्जी, सीईओ यूपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed