फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy: Moradabad's Aryan named UP team captain.

रणजी ट्रॉफी : मुरादाबाद के आर्यन बने यूपी टीम के कप्तान

Thu, 08 Oct 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Moradabad's Aryan named UP team captain.
कानपुर। रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के दो दशक पुराने इंतजार को खत्म करने के इरादे से उत्तर प्रदेश की टीम इस सत्र में आर्यन जुयाल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। यूपीसीए ने बुधवार को 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ करन शर्मा, प्रशांतवीर, जीशान अंसारी, यश दयाल और कार्तिक त्यागी जैसे अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह दी गई है। यूपी टीम 11 अक्तूबर से राजगीर में बिहार के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में करीब एक सप्ताह चले अभ्यास शिविर के बाद टीम को अंतिम रूप दिया गया। ज्ञानेंद्र पांडेय और राहुल सप्रू के मार्गदर्शन में टीम इस बार मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार है। लीग चरण में यूपी टीम सात मुकाबले खेलेगी जिनमें तीन मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। रणजी टीम में लखनऊ के जीशान अंसारी नेे चार साल बाद वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी रणजी मुकाबला 2020 में कानपुर में तमिलनाडु के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन


रणजी टीम में इस बार भी कानपुर के किसी खिलाड़ी को स्थान नहीं मिला। कैंप में शामिल आदर्श सिंह भी टीम में स्थान बनाने में नाकाम रहे। पहले चरण में 18 से 21 अक्तूबर तक ग्रीनपार्क में गोवा से मुकाबला होगा। इसके बाद 26 से 29 अक्तूबर तक पुडुचेरी में मैच खेला जाएगा। दो से पांच नवंबर तक ग्रीनपार्क में बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले के साथ पहले चरण का समापन होगा। दूसरे चरण में 17 से 21 जनवरी तक इंदौर में मध्य प्रदेश, 24 से 27 जनवरी तक ग्रीनपार्क में जम्मू-कश्मीर और एक से चार फरवरी तक नागपुर में विदर्भ के खिलाफ मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित टीम
आर्यन जुयाल (मुरादाबाद), रिंकू सिंह (अलीगढ़), करन शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, माधव कौशिक, सिद्धार्थ यादव (गाजियाबाद), आदित्य शर्मा (बिजनौर), प्रशांतवीर (रायबरेली), कार्तिक यादव (फतेहपुर), जीशान अंसारी (लखनऊ), वंश चौधरी (सहारनपुर), यश दयाल, अभिनंदन सिंह (प्रतापगढ़), प्रियम गर्ग (मेरठ), कार्तिक त्यागी (बागपत) टीम में हैं।



आईपीएल के अभिनंदन और टीम इंडिया के नेट गेंदबाज वंश को भी मौका
आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह और भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स में परेशान करने वाले ऑफ स्पिनर वंश चौधरी पहली बार यूपी की रणजी टीम में शामिल किए गए हैं। बुधवार को घोषित 16 सदस्यीय टीम में दोनों नए चेहरों को जगह मिली है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक कोई बोर्ड ट्रॉफी मैच नहीं खेला है। प्रतापगढ़ के 29 वर्षीय अभिनंदन ने आईपीएल में आरसीबी की ओर से तीन मैच खेले। सहारनपुर के वंश भारत-अफगानिस्तान सीरीज में नेट गेंदबाज रहे और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। उनके प्रदर्शन की कोच गौतम गंभीर ने भी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed