{"_id":"5b7da1c142c792465c2c9cc6","slug":"ranjana-gupta-will-participate-in-world-shooting-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होनहार बेटी ने रोशन किया नाम, वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी रंजना, ऐसा रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार बेटी ने रोशन किया नाम, वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी रंजना, ऐसा रहा सफर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी रंजना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स में पहुंचने वाली शहर की पहली खिलाड़ी ज्योति शुक्ला के बाद कानपुर शहर की एक और होनहार बेटी ने नाम रोशन किया है। यहां की नेशनल शूटर रंजना गुप्ता भारतीय शूटिंग टीम में शामिल की गई हैं जो साउथ कोरिया में 31 अगस्त से 15 सितंबर तक वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। टीम में सिर्फ दो महिला खिलाड़ी हैं जिनमें से एक रंजना हैं।
गुजैनी निवासी रंजना गुप्ता वर्तमान में झांसी में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हैं। रंजना ने बताया कि वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम चयनित की गई है। जिसमें दो महिला खिलाड़ी हैं। रंजना के अलावा दूसरी गुजरात की लज्जा गोस्वामी का चयन हुआ है। रंजना साउथ कोरिया में बिग बोर (300 मीटर) में निशाना लगाएंगी। रंजना ने 2007 में सीतापुर स्थित पीएसी की 12 बटालियन में शूटिंग का अभ्यास करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय व प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाकर कई मेडल जीते। 2015 में भूटान में व 2016 में यूएसए में इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

ऐसा रहा सफर
वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी रंजना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
2008 में सेकेंड ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
2010 में शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
2011 में ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक रजत जीता।
2011 में 56 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीते।
2011 में 23 वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2012 में 57 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।
2013 में 7 वें ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक व बेस्ट शूटर ऑफ इंडिया ट्राफी जीती।
2014 में इंडो-भूटान इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेलकर रजत पदक जीता।
2015 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स वर्जीनिया यूएसए में तीन स्वर्ण पदक, दो रजत व 1 कास्यं पदक जीता।
2016 में 10 वीं ऑल इंडिया शूटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में एक कांस्य पदक जीता।
2017 में 60 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीता।
2017 में इंडो-भूटान इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप दो में नया इंटरनेशनल रिकार्ड बनाते हुए तीन स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता।
2018 में 61 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक जीते।