{"_id":"5cd70bc6bdec22074e01283b","slug":"ranipur-wildlife-sanctuary-caught-fire-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर वन्य विहार के जंगल में फिर लगी भीषण आग, जल रहे हैं परासिन-चदरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर वन्य विहार के जंगल में फिर लगी भीषण आग, जल रहे हैं परासिन-चदरी
Sat, 11 May 2019 11:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित रानीपुर वन्य विहार जंगल लगभग 20 किमी क्षेत्र में फैला है। जब से गर्मी की शुरूआत हुई जंगल में कहीं न कहीं आग लग रही है। शनिवार मारकुंडी गांव के पास स्थित परासिन व चदरी के जंगल में भीषण आग लगी है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। चारों- तरफ धूंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा है। आग बुझाने के लिए वन कर्मी लगे हुए हैं।
शनिवार को एक बार फिर से रानीपुर वन्य जीव विहार के जंगल में भीषण आग लग गई। इस बार मारकुंडी गांव के पास स्थित परासिन व चदरी के जंगल में आग लगी है। आग बढ़ती ही जा रही है। जिससे वन संपदा जल रही है। जिससे सैकड़ों पेड़ जल गए। आग के तांडव को देखते हुए जंगल के जीव-जंतु भाग रहे हैं। मौके पर वन कर्मी पहुंचकर आग बुझाने में लगे हुए हैं।
रानीपुर वन्य जीव बिहार के जंगल में अप्रैल महीने से ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई थीं। अब तक लगभग आधा दर्जन आग की घटनाएं इस वन क्षेत्र में हुई हैं। जिसमें निही, रानीपुर गिदुरहा, बेधक, कुसमुही, हनुमान गंज के जंगल आग लग चुकी है। अब मारकुंडी के पास स्थित परासिन व चदरी गांव में आग लगी हुई है।

जंगल के आसपास गांव बसे हुए हैं
रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाते वनकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जंगल के आसपास गांव बसे हुए हैं। यहां के ग्रामीण जलती हुई वस्तुओं को जंगल में फेंक देते हैं। जिसमें बीड़ी व सिगरेट आदि वस्तुएं हैं। महुवा बिनने वाले ग्रामीण भी पेड़ के नीचे के झाड़ को हटाने के लिए लाग लगा देते हैं। जिससे आग की घटनाएं होती रहती हैं।
रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र में आग बुझाना आसान काम नहीं है। इस क्षेत्र में पानी दूर दूर तक नहीं मिला। इसके साथ ही घना जंगल होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी जंगल के अंदर जल्द नहीं जा पाती। रानीपुर वन्य विहार से मप्र क्षेत्र के जंगल भी लगे हुए जिससे उस क्षेत्र में यदि आग लगी तो यहां भी पकड़ लेती है।
एक महीने के अंदर लगभग 50 लाख की वनसंपदा जल चुकी है। जिसमें बड़े पेड़ के साथ ही पौधे शामिल हैं। इसके साथ ही वन क्षेत्र में स्थित जड़ी बूटी भी जल गई है। वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने जंगल में आग न लगे इसके लिए जागरूकता अभियान जंगल से लगे गांवों में चलाया जा रहा है ताकि कोई भी ग्रामीण जंगल में जलती हुई वस्तु न डालें।