फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramshankar katheria called in from delhi

अचानक दिल्ली बुलाए गए राष्ट्रीय अनुसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष सांसद कठेरिया, वजह कहीं ये तो नहीं

Tue, 04 Jun 2019 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ramshankar katheria called in from delhi
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय अनुसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं इटावा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को अचानक दिल्ली बुला लिया गया। इस पर इटावा, दिबियापुर एवं सिकंदरा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों को स्थगित कर बीच में ही आयोग के अध्यक्ष दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष एवं इटावा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया का इटावा लोकसभा क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभाओं में पांच दिवसीय कार्यक्रम थे। इसकी विधिवत सूचना आ चुकी थी। एक जून को आयोग के अध्यक्ष इटावा के भरथना में रुके। दो जून को जनपद औरैया में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि टीकम सिंह के अनुसार रविवार की शाम दिल्ली से बुलावा आने पर अगले तीन दिन के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। सांसद रविवार की शाम को आगरा एवं सोमवार की सुबह आगरा से दिल्ली चले गए। स्थगित कार्यक्रमों की तिथियां आगे तय की जाएंगीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed