फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramotsav in Kanpur: Pandal divided into 20 sectors, security will be in three cycles

कानपुर में रामोत्सव: 20 सेक्टरों में बांटा गया पंडाल, तीन चक्रों में होगी सुरक्षा, छह हजार युवक राम की वेशभूषा में होंगे शामिल

Fri, 15 Apr 2022 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

रामोत्सव में करीब छह हजार राम की वेशभूषा में युवक शामिल होंगे। 150 बसों और करीब तीन हजार से अधिक छोटे वाहनों के आने की संभावना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए बैठने वाले स्थान को 20 सेक्टरों में बांटा गया है।

विज्ञापन
Ramotsav in Kanpur: Pandal divided into 20 sectors, security will be in three cycles
कानपुर में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कमिश्नरी पुलिस ने निराला नगर रेलवे ग्राउंड में 17 अप्रैल को होने वाले रामोत्सव को सकुशल निपटाने के लिए कमर कस ली है। रामोत्सव में शामिल होने वाले वीआईपी और रामभक्तों के सुरक्षा के पुख्ता  इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक/साउथ संकल्प शर्मा ने गुरुवार को निराला नगर रेलवे ग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रामोत्सव में एक लाख से अधिक रामभक्तों के जुटने की संभावना है। रामोत्सव में करीब छह हजार राम की वेशभूषा में युवक शामिल होंगे।
विज्ञापन


150 बसों और करीब तीन हजार से अधिक छोटे वाहनों के आने की संभावना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए बैठने वाले स्थान को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। मंच के पास ही सेफ हाउस बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था तीन चक्रों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में प्रवेश करने के बाद उनको कार्यक्रम स्थल में बने सेफ हाउस तक लाने और ले जाने के लिए एस्कार्ट तैनात होंगे। मार्ग परिवर्तन का भी खाका खींचा गया है। इसको कंट्रोल करने के लिए यातायात पुलिस के टीआई, टीएसआई और लगभग 50 कांस्टेबल और होमगार्ड भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed