फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramnath kovind air hostess daughter swati

रामनाथ कोविंद से इनका गहरा कनेक्शन, दोस्तों को पता चला तो रह गए शॉक्ड

Sat, 22 Jul 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
ramnath kovind air hostess daughter swati
स्वाति (फाइल फोटो)
25 जुलाई को राष्ट्रपत‍ि पद की शपथ लेकर रामनाथ कोव‍िंद देश के 14वें राष्ट्रपत‍ि बन जाएंगे। हम जानते हैं आपके मन में इस वक्त ढेरों सवाल उठ रहे होंगे कि उपर तस्वीर में जिस लड़की को दिखाया गया है उसका रामनाथ कोविंद के साथ क्या कनेक्शन जुड़ा हो सकता है। चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में...
विज्ञापन


 

ramnath kovind air hostess daughter swati
स्वाति (फाइल फोटो)
दरअसल, तस्वीर में नजर आ रही ये लड़की रामनाथ कोव‍िंद की बेटी स्वात‍ि है। गुरुवार को जब कोविंद ने राष्ट्रपति का चुनाव जीता तो इंडिया एयरलाइंस भी इसकी खुशी मना रहा था। वो इसलिए क्योंकि स्वाति इंडिया एयरलाइंस की एयरहोस्टेस है। वे ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और यूएस जैसे लंबे रूट पर उड़ने वाले एयर इंड‍िया के बोइंग 777 और 787 एयरक्राफ्ट में कार्यरत्त हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ramnath kovind air hostess daughter swati
कोविंद की बेटी स्वाति (फाइल फोटो)
खास बात ये है कि उनके क्रू मेंबर को ही अब तक ये जानाकारी नहीं थी कि स्वाति के पिता रामनाथ कोविंद हैं। लेकिन जब से उन्हें ये बात पता चली है एयर इंडिया के वर्कस का मनोबल बढ़ गया है। इसके पीछे भी एक वजह है। दरअसल, कुछ समय पूर्व ये खबर आई थी कि एयर इंडिया का सरकार प्राइवेटाइजेशन करने जा रही है।  

 
विज्ञापन

ramnath kovind air hostess daughter swati
स्वाति (फाइल फोटो)
स्वात‍ि ने छुपाए रखी अपनी पहचान
स्वाति ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स में से किसी को भी कभी ये बात पता नहीं चलने दी कि वे रामनाथ कोविंद की बेटी हैं। असल में वे कभी भी पिता के राजनीतिक कद का फायदा नहीं उठाना चाहती थी। पिता ने उन्हें बचपन से स्वावलंबी बनने की सीख जो दी थी। इसलिए उन्होंने अपने काम से पिता की पहचान को कभी नहीं जोड़ना चाहा।

स्वाति ने बीते दिनों प्रिवलेज लीव के लिए अप्लाई किया, तब भी उन्होंने ये नहीं बताया कि वे अपने पिता के राष्ट्रपति चुनाव के लिए छुट्टी ले रही हैं। यहां तक कि वे अपना सरनेम 'कोव‍िंद' अपने नाम के साथ नहीं लिखती हैं। उनके ऑफिशियल रिकॉर्ड्स में भी मां का नाम सविता और पिता का नाम आरएन कोविंद लिखा गया है।

 

ramnath kovind air hostess daughter swati
स्वाति (फाइल फोटो)
साथ‍ियों को भी नहीं पता था, कोव‍िंद की बेटी है...
स्वाति के साथ‍ियों तक को नहीं भी नहीं पता था क‍ि वे रामनाथ कोव‍िंद की बेटी हैं।
B-777 और 787 एयरक्राफ्ट के वे क्रू मेंबर्स जिन्होंने कई बार स्वाति के साथ सफर किया है, उन्हें भी गुरुवार को ही ये पता चला कि रामनाथ कोविंद स्वाति के पिता हैं।

ऐसे में अब एयर इंडिया के कुछ वर्कर्स राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से एयर इंड‍िया को प्राइवेटाइज न करने का आग्रह करने की सोच रहे हैं। बता दें, कोविंद के साले सी. शेखर एयरलाइन से इन-फ्लाइट सुपरवाइजर के तौर पर रिटायर हुए हैं। शेखर एयर इंड‍िया कैबिन क्रू एसोसिएशन (AICCA) के उपाध्यक्ष थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed