आ रहे हैं रामलला: श्रीराम जयकारे संग निकली जन जागरण आवाह्न कार रैली, भगवा रंग में रंगा था 101 कारों का काफिला
Kanpur News: श्री श्यामजी सखा मंडल की ओर से रविवार को श्रीराम जयकारे संग जन जागरण आवाह्न कार रैली निकाली गई। गणेश उद्यान, फूलबाग से रैली का प्रारंभ हुआ, जो कई इलाकों समेत घंटाघर चौराहा होते हुए फूलबाग में संपन्न हुई।
विस्तार
कानपुर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए श्री श्यामजी सखा मंडल की ओर से रविवार को गणेश उद्यान फूलबाग से जन जागरण आवाह्न कार रैली निकाली गई। इस कार रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्टीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीरामजी, विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र अग्रवाल (सोना-चांदी ज्वेलर्स) ने प्रभु श्रीराम की भव्य आरती के साथ किया।
कार रैली में प्रभु श्रीराम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी व हनुमान जी के साथ भव्य रथ में विराजमान रहे। लगभग 101 कारों का काफिला भगवा ध्वजों के साथ श्री राम की यात्रा को यादगार बनाने के लिए प्रभु के रथ के साथ चला। इस मौके पर प्रशांत अग्रवाल, मनीष शर्मा, अंकित अग्रवाल, राम पांडेय, तरुन गुप्ता, शुभम अग्रवाल, सागर अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
इन मार्गो से निकली कार रैली
गणेश उद्यान फूलबाग से रैली का प्रारंभ बिरहाना रोड, घंटाघर, एक्सप्रेस रोड, माल रोड, कैंट, लाल बंगला, केडीए चौराहा लाल बंगला, कानपुर - लखनऊ हाईवे होते हुए हरजिंदर नगर चौराहा, शिव कटरा, जीटी रोड, पीएसी मोड़, श्याम नगर, श्याम नगर हाईवे से हंस मंदिर, यशोदा नगर, किदवई नगर हरे रामा गेस्ट हाउस से अलंकार गेस्ट हाउस, अलंकार गेस्ट हाउस से दुर्गा मंदिर होते हुए अग्रसेन स्मृति भवन, संजय वन रोड, साइड नंबर वन चौराहा, मार्बल मार्केट, आनंदपुरी, किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, गोविंद नगर, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, फजलगंज, लाजपत नगर, नरेंद्र मोहन सेतु, मोतीझील, मधुराज हॉस्पिटल, राजीव पेट्रोल पंप, पूर्ण चंद निवास से एमरल्ड गार्डन, वी.आई.पी रोड, रेव 3, योग टावर, स्टॉक एक्सचेंज चौराहा, परेड चौराहा, नई सड़क, घंटाघर चौराहा होते हुए फूलबाग में कार रैली का समापन होगा।