फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramesh yadav join bsp before lok sabha elections 2019

बसपा में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, निशा सचान के समर्थन में करेंगे चुनाव प्रचार

Tue, 09 Apr 2019 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
ramesh yadav join bsp before lok sabha elections 2019
रमेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वालों की लंबी सूची के बीच मंगलवार को बसपा का नंबर भी आ गया। पिछले कई बार से बिधनू ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव देर शाम बसपा में शामिल हो गए। उन्हें बसपा के लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद मंडल के  मुख्यजोन प्रमुख नौशाद अली ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 
विज्ञापन


बिधनू, बिठूर विधानसभा और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। रमेश यादव यहां से निर्दलीय प्रत्याशी की रूप में दो बार ब्लाक प्रमुख चुने गए । इस बार उनकी पत्नी शशि यादव यहां से ब्लाक प्रमुख हैं। बसपा की अकबरपुर क्षेत्र से प्रत्याशी निशा सचान को चुनाव मैदान में जीत दिलाने के इरादे से रमेश को पार्टी में लाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

अनुसूचित जाति बिरादरी के मतदाताओं की आपस में गोटी नहीं बैठ रही

बताया जा रहा है कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या डेढ़ से दो लाख के बीच है।  अभी तक गठबंधन के प्रत्याशियों को लेकर सपा-बसपा के बीच इस बात को लेकर तनातनी चल रही थी कि यादव और अनुसूचित जाति बिरादरी के मतदाताओं की आपस में गोटी नहीं बैठ रही है।

ऐसे में रमेश यादव के आने से दोनों के बीच तालमेल बैठाने में काफी मदद मिल सकती है। नौशाद अली ने बताया कि क्षेत्र की यादव बेल्ट में पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए रमेश यादव की मदद काफी कारगर मानी जा रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed