{"_id":"624431d8710d0172bf68a4f3","slug":"ramadan-2022-dates-from-dubai-saudi-arabia-and-iran-in-kanpur-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2022: कानपुर के बाजार में छाए दुबई, सऊदी अरब और ईरान के खजूर, आकर्षक पैकिंग में भी अलग-अलग वैराइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramadan 2022: कानपुर के बाजार में छाए दुबई, सऊदी अरब और ईरान के खजूर, आकर्षक पैकिंग में भी अलग-अलग वैराइटी
Thu, 31 Mar 2022 03:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:32 PM IST
सार
खजूर के बाजार में इस बार रौनक है। दरअसल बीते सालों में कोरोना के चलते लोगों में अधिक उत्साह नहीं था, लेकिन इस बार शहर में कोरोना शून्य है। लोगों में उत्साह भी है। चकरपुर स्थित थोक बाजार के अलावा परेड, चमनगंज, डिप्टी पड़ाव चौराहा आदि में फुटकर दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन
खजूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमजान के लिए खजूर का बाजार भी तैयार हो गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने वाले महीने में खजूर की बंपर मांग होती है। बाजार में दुबई, सऊदी अरब और ईरान व इराक का खजूर आया है। 60 रुपये से लेकर 800 रुपये किलो वाला खजूर बाजार में है।
विज्ञापन
आकर्षक पैकिंग ग्राहकों को खासा लुभा रही है। इसी तरह अलग-अलग फ्लेवर के शरबत भी बाजार में आए हैं। इनकी मांग भी अच्छी है। खजूर के बाजार में इस बार रौनक है। दरअसल बीते सालों में कोरोना के चलते लोगों में अधिक उत्साह नहीं था, लेकिन इस बार शहर में कोरोना शून्य है।
विज्ञापन
लोगों में उत्साह भी है। चकरपुर स्थित थोक बाजार के अलावा परेड, चमनगंज, डिप्टी पड़ाव चौराहा आदि में फुटकर दुकानें भी सज गई हैं। खजूर कारोबारी मोहम्मद तैयब ने बताया कि ईरान के खजूर के अलावा सऊदी और दुबई से आने वाले खजूर की अच्छी मांग है।
विज्ञापन
करीब 50 से ज्यादा अलग-अलग वैराइटी हैं। इसमें बरारी, कलमी, कीमिया, अजवा, मक्बोर प्रमुख हैं। इनकी कीमत 60 रुपये से 800 रुपये प्रति किलो तक है। अजवा खजूर सबसे महंगा है। इसके अलावा 200 रुपये किलो की रेंज वाली खजूर की मांग तेजी से बढ़ी है।
इस बार बाजार अच्छा लग रहा है। कीमतें स्थिर हैं। खजूर कारोबारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में बाजार के उठने की संभावना है। मांग अच्छी दिख रही है। अलग-अलग फ्लेवर वाले शरबत और आकर्षक पैंकिंग में खजूर आया है। गिफ्ट पैक भी आए हैं।
इस बार बाजार अच्छा लग रहा है। कीमतें स्थिर हैं। खजूर कारोबारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में बाजार के उठने की संभावना है। मांग अच्छी दिख रही है। अलग-अलग फ्लेवर वाले शरबत और आकर्षक पैंकिंग में खजूर आया है। गिफ्ट पैक भी आए हैं।