{"_id":"614782758ebc3e32763b1380","slug":"ram-ramayana-conclave-cultural-program-organized-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में रामायण कान्क्लेव शुरू: जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- जो राष्ट्र का मंगल करे वह राम है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में रामायण कान्क्लेव शुरू: जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- जो राष्ट्र का मंगल करे वह राम है
Mon, 20 Sep 2021 12:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:06 AM IST
सार
रामभद्राचार्य ने कहा कि जो राष्ट्र का मंगल करे वह राम है। भगवान राम का जीवन आदर्श पूर्ण है उनके जीवन की प्रेरणा लेकर कार्य करने वाला भवसागर पार हो जाता है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पर दो दिवसीय जनजन के राम रामायण कान्क्लेव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। रविवार की शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया।
उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र का मंगल करे वह राम है। भगवान राम का जीवन आदर्श पूर्ण है उनके जीवन की प्रेरणा लेकर कार्य करने वाला भवसागर पार हो जाता है। इस दौरान कलाकारों ने वाद्य यंत्रों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देर रात तक आकर्षक प्रस्तुति दी।
भगवान श्रीराम से जुड़े कार्यक्रमों से पूरा माहौल राममय नजर आया। मंच के सामने प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम के धनुष व खड़ाऊं आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले तबला जुगलबंदी में कलाकार अवधेश द्विवेदी, अनमोल द्विवेदी व उनके साथियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
दिवारी नृत्य बांदा जिले के कलाकार चंद्रपाल व टीम के अन्य सदस्यों ने प्रस्तुत किया। मानिकपुर आदिवासियों की टीम के गजाधर व अन्य कलाकारों ने राई व कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया। वही सोनभद्र जिले के उप शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। लखनऊ के मनोज गुप्ता व डा. व्योमेश शुक्ल ने राम की शक्ति पूजा कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

महंत रामह्दय दास व डा. पीसी श्रीवास्तव ने किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के कुलपति प्रो. डी सुब्बा राव, आईजी स्टांप पीसी श्रीवास्तव, कुलपति जगद्गुरु दिव्यांग विश्वविद्यालय प्रो. योगेश दुबे, सांसद आरके पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी, वित्त अधिकारी आरपी मिश्रा, डा. गोपाल मिश्रा, पंकज अग्रवाल व एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी ने रामचरित मानस गायन व रामचरित मानस प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमें दोनों ही प्रतियोगिता में प्रतीक्षा मिश्रा ने प्रथम स्थान पाया।
आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
जन जन के राम रामायण कान्क्लेव सांस्कृतिक में आज सोमवार शाम पांच बजे से कार्यक्रम होगा। जिसमें सरस्वती वादन भजन डा. विशेष नारायण मिश्र प्रस्तुत करेंगे। पखावज वादन प्रिया मणि व साथी कलाकार,भजन लल्लू राम ढिंढिया लोक नृत्य प्रयागराज की कलाकार बीना सिंह व भजन रत्नेश दुबे, खंजड़ी लोक नाट्य हरदोई के कलाकार सत्यपथ प्रस्तुत करेंगे। कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।