फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ram mandir issue should settle by talks

बातचीत से ही राम मंदिर मुद्दा सुलझे तो अच्छा- शिवपाल

Fri, 24 Nov 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
ram mandir issue should settle by talks
कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने आए सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि बातचीत से राम मंदिर का मुद्दा सुलझ जाए तो अच्छी बात है। वरना कोर्ट का फैसला सभी लोग मानें। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस से गठबंधन का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। निकाय चुनाव के सवालों पर पूर्व मंत्री ने कहा सूबे में सपा का परचम ही लहराएगा।
विज्ञापन

ram mandir issue should settle by talks
शिवपाल सिंह यादव
बुधवार को मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा 2017 के चुनाव में अगर आपस में कलह न होती तो अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री होते और सूबे में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार होती। उन्होंने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में अच्छे प्रत्याशियों को नगर निकाय चुनाव में टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ram mandir issue should settle by talks
शिवपाल सिंह यादव
पूरे प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की 23 नवंबर को होने वाली जनसभा को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में किसी के आने और जाने से मतदाताओं पर अब कोई फर्क नहीं पड़ता। वोटर उसी को वोट देते हैं, जो उनके मन में होता है। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, अनार सिंह यादव, सुदीप यादव, श्यामप्रकाश गुप्ता और पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed