फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raksha Bandhan 2021: Mulayam family celebrates Raksha Bandhan

Raksha Bandhan 2021: अपनों के बीच अखिलेश ने मनाया रक्षाबंधन, राखी बंधवाने लालू यादव के बेटे तेज प्रताप भी सैफई पहुंचे

Sun, 22 Aug 2021 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Aug 2021 07:34 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर दो दिन सैफई में रुकने के दौरान अखिलेश से इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज सहित कई जनपदों के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021: Mulayam family celebrates Raksha Bandhan
अपनों के बीच अखिलेश ने मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में इटावा जिले के सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को रक्षाबंधन पर सुबह अपने परिवार के बीच रक्षासूत्र बंधवाया। परिवार की बेटियों ने भी उन्हें राखी बांधी। इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पटना से सैफई पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बहन राजलक्ष्मी यादव से राखी बंधवाई। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन शीला यादव एवं तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली यादव ने भी राखी बांधी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर दो दिन सैफई में रुकने के दौरान अखिलेश से इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज सहित कई जनपदों के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक आसपास के जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर ही एक-एक करके मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। इसके साथ ही 2022 में सरकार बनाने के लिए कहा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, आशीष राजपूत, शिवराम सिंह यादव अध्यक्ष मंडी कर्मचारी कल्याण संघ भारत, प्रदीप यादव, संजीव यादव प्रधान हवाई पट्टी, राजवीर सिंह बाबा, विद्याराम यादव, प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed