{"_id":"611bea1b8ebc3e42ce649270","slug":"raju-srivastava-gave-this-statement-on-the-situation-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के हालात पर राजू श्रीवास्तव का तंज: बोले- वहां संघ, बजरंग दल है नहीं तो किससे लड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान के हालात पर राजू श्रीवास्तव का तंज: बोले- वहां संघ, बजरंग दल है नहीं तो किससे लड़ रहे लोग
Tue, 17 Aug 2021 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:28 PM IST
सार
राजू श्रीवास्तव ने तालिबान के काबुल में कब्जे के डर से देश छोड़कर भाग रहे लोगों के दृश्य को काफी डरावना और आश्चर्यचकित करने वाला बताया है।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने अफगानिस्तान के ताजा हालात पर अपने अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने अपने वायरल वीडियो में कहा है कि वहां पर न तो आरएसएस है, न बजरंग दल के लोग हैं तो आखिर किस बात की लड़ाई चल रही है।
मुसलमान एक-दूसरे से डरकर क्यों भाग रहे हैं। उन्होंने तालिबान के काबुल में कब्जे के डर से देश छोड़कर भाग रहे लोगों के दृश्य को काफी डरावना और आश्चर्यचकित करने वाला बताया है। कहते हैं जिस तरह से वहां विमान के साथ रनवे पर लोग दौड़ रहे हैं, विमान के पहिये से लटक रहे हैं, यह सब किसी फिल्म के दृश्य से भी ज्यादा खौफनाक लग रहा है।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव ने कहा कि हवा में ही जहाज से नीचे गिर रहे यात्रियों की घटना तो और भी चौंकाने वाली है। अपना देश सबसे अच्छा है, जहां पर न कोई झंझट है, न किसी बात की फिकर, सब मजे से हैं। कहा कि लोग पेट्रोल के दाम को लेकर नाहक सवाल उठाते हैं, जबकि वह ज्यादा महंगा नहीं है। सिर्फ 50 रुपये का आधा लीटर ही तो है।