फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raju shrivastav saying about Colony Love

पढ़ते-पढ़ते हो जाएंगे लोटपोट, यहां गजोधर बता रहे अपने छत वाली इसकबाजी

Mon, 02 Jul 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Raju shrivastav saying about Colony Love
राजू श्रीवास्तव
मित्रों बचपन मा हम एक बात नोटिस किये रहें की जब सब घरों के आदमी काम पर चले जात रहें तो मोहल्ले भर की औरतें कौनो के आंगन मा बइठ के पंचायत करत रहीं...। जेका मेन मकसद होत रहा डेटा ट्रान्सफर...।  घर की छत का भी अपन एक अलग फंतासी रही...। कहूं पतंगबाजी होय रही तो कहूं कबूतरबाजी...। थोड़ी बहुत इसकबाजी भी। अइसे मा हमका एक बात याद आई कि एक बार हम सामने वाली छत पर एक चौकस सामान देखा...। मन मा धुकधुकी लग गयी कि को है का है...। थोड़ा बहुत हमरौ दिल लग गवा रहै...। जेके वहां रुकी रही उनके हुंवा कोऊ का चेचक हुई गवा... तो उनकी अम्मा रोज हमसे नीम केर पत्ती तुड़वा के मंगववती रहें...। चेचक तो ठीक हुई गवा पर हम रोज नीम की पत्ती पहुंचावत रहेन। बाद मा पता चला कि जेके चक्कर मा हम ई सब कर रहे हैं...ओकी तो सादी तय हुई चुकी है...। ऊ तो बिन्दकी से हिंया नर्सिंग का एग्जाम देवे आई रही...। 
विज्ञापन

बचपन मा गर्मी मा रोज साम को छत पर पानी छिड़का जात रहा... फिर सबके बिस्तर लाद के छत पर पहुंचाय का पड़त रहा...। लेकिन खुले आसमान के नीचे तारों की छांव मा सोवे का मजा अलग रहा...। सुबह सब आपन आपन बिस्तर छोड़ के निकल लेत रहें...। जब हम नहाय धोय तैयार होत रहें तो अम्मा सबसे पहिले नास्ता करावत रहीं...। जब हम परांठा पेल लेइत रहें तो कहत रहीं की जाओ दौड़ के ऊपर से सारे बिस्तर उठा के लाव...। कसम से अईसी जान जलत रही कि का बताएं...। खैर सबसे छोटे रहन तो ई सब हमरी खोपड़ी पे रहत रहे...। 
विज्ञापन


आपन बचपन मा जब रात मा हम सब खाना वाना खाय के जैसेहे फुरसत पात रहें तो लाइट चली जात रही...। तब सब एक साथ बोलत रहें कि लेव बत्ती चली गयी.. बत्ती चली गयी...। हम कहा ये सब लोग बतावत काहे हैं कि बत्ती चली गयी...। वईसे आजकल इस बत्ती ने सबके बीच का प्यार कम कर दिया है...। बत्ती आतेहे सब आपन-आपन कमरे मा मोबाइल और लैपटॉप लई के घुस जात हैं...। पहिले जब बत्ती जात रही तो सब एक लालटेन के पास बैठ जावा करत रहे...। मौसम सर्दी का होए तो सब मूंगफली खात रहे अउर गर्मी होए तो सत्तू घोर के पियत रहें। आपन लाइन जाए की इत्ती चिंता नहीं रहत रही... जेतना ये कि पता करौ पड़ोसी की भी गयी है कि नहीं...। खैर हम अबकी गर्मी मा हम कानपुर मा ही रहें तो आपन बिटिया अंतरा और बेटवा आयुष्मान के साथ छत पे घूमत रहे...। उस रात जब रात के 10 बज गए तबहूं बत्ती नहीं आई तो हम छज्जे पे खड़े बात करत रहें... हम कहा की चलो जनरेटर चला दिया जाय... तो आयुष्मान बोला की पापा हम लोग अपने आराम के खातिर दूसरों को कित्ता परेशान करत हैं...। कित्ता आवाज करत है अउर जनरेटर से धुंवा अलग फैलिहे...। हम कहा लौंडा बात तो सही कह रहा है...। तबहीं रोड पे खटिया पे लेटे हमार घर के सामने वाले पुत्तू भैया बोले... अरे राजू भइया.. चलाओ चलाओ... जनरेटर चला लेव... बच्चा लोग बंबई से आये हैं... उनका गर्मी लगत होई..। खैर ऊ दिन हम सब बिना जनरेटर चलाये ऐसेहे छत पर सोये...।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुसरे दिन संतोष के भांजे की सादी का रिसेप्शन रहा तो हम सब हुंवा गए...। तबहीं संतोष हमसे कहिस कि यार ऊ जौन खपटहा सा आदमी रसगुल्ला पेल रहा है... ऊ न तो हम लोगन का रिश्तेदार है ना नातेदार... जीजा कहिन हैं जाय के पता करौ... चलो पूछा जाए कि को हैं ई...। हम लोग ओके पास गए तो संतोष उससे पूछे भैया आप कौन हौ...। हम लोग तो आपका बुलाये नहीं... तो ऊ बोला फिर तो ई आपकेर गलती है.. हम तो टाइम से आ गए ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed