फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajnath singh parivartan rally at fatehpur

राजनाथ बोले, यूपी को 'बुआ' और 'बबुआ' नहीं 'फुलवा' चाहिए

Sun, 11 Dec 2016 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh parivartan rally at fatehpur
राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में भाजपा ने शुक्रवार को फतेहपुर में परिवर्तन यात्रा रैली की। इस दौरान राजनाथ ने कांग्रेस सपा और बसपा पर करारा हमला बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा यूपी को 'बुआ' और 'बबुआ' नहीं बल्कि 'फुलवा' चाहिए। समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की नाकामी का उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने प्रदेश में जारी शिक्षकों के रोष का जिक्र किया। बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा, नोटबंदी के बाद दोनों बौखला उठे हैं।

विज्ञापन

 

उधर, नोटबंदी को लेकर राजनाथ बोले जो विरोधी नोटबंदी को नसबंदी मानते हैं, दरअसल उनकी नस कट गई है। भाजपा की जंग ऐसे ही लोगों के खिलाफ है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। खरी-खोटी सुनाते हुए सिंह बोलें, जो कालाधन जमा किए हुए हैं, उनकी नानी मर गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की सराहना करते हुए नोटबंदी को वरदान बताया। साथ ही उन्होंने कहा पीएम मोदी के इस फैसले को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी समर्थन मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा जो लोग पहले गंगा जाते थे वो एक रुपया बहाते थे लेकिन अब लोग 500 और 1000 रुपए के नोट बहा रहे हैं। ऐसे लोगों को गंगा मइया मोक्ष देगी।


उन्होंने नोटबंदी के बल पर 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा सरकार बनाने की बात कही। साथ ही जनता से वादा किया कि राज्य में उनकी सरकार बनने के 6 महीने के बाद सभी किसानों की फसल का बीमा कराया जाएगा।

 

रैली के दौरान जनसभा के बीच चार-पांच लोगों ने राजनाथ को काली पट्टी दिखाकर विरोध जताया। लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें सभा स्थल से बाहर कर दिया गया।  


तकरीबन एक घंटा फतेहपुर के शांतीनगर स्थित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ ने बिना रुके भाषण दिया। राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।



 


 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed