फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajnath Singh gave statement against SP and Congress

UP: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- डायनासोर की तरह विलुप्त होगी सपा और कांग्रेस

Thu, 25 Apr 2024 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Apr 2024 07:05 PM IST
सार

कानपुर देहात में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई। देश की अलग पहचान बनी है।

विज्ञापन
Rajnath Singh gave statement against SP and Congress
मंच से बोलते राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। सपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा। जिस तरह डायनासोर विलुप्त हुआ उसी तरह सपा, कांग्रेस भी विलुप्त हो जाएंगी। यह बात गुरुवार को इटावा लोकसभा क्षेत्र के राजपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने बसपा पर भी तंज कसे। वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


राजपुर के भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में जितना विकास मोदी सरकार में हुआ उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। भापा सरकार ने भारत को सशक्त देश बनाया है। भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। धन दौलत के मामले में 11वें स्थान से भारत 5वें स्थान पर आ गया। तेजी से अर्थ व्यवस्था बढ़ी है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत टॉप-3 देशों में गिना जाएगा।
विज्ञापन

बताया रूस व यूक्रेन के युद्ध के दौरान भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे थे। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन व रूस के राष्ट्रपति से वार्ता कर चार घंटे के लिए युद्धविराम कराकर 22000 छात्रों को सकुशल भारत वापस बुला लिया।सपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकारों में पहले अपराधियों का बोलबाला होता था। उत्तर प्रदेश सरकार के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का केंद्र था। मगर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं है। इससे पहले इटावा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, औरैया विधायक गुड़िया कठेरिया, अरविंद कठेरिया, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, वंशलाल कटियार, विवेक द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, अंशु त्रिपाठी ने स्वागत किया।

राममंदिर बना, धारा 370 भी हटी
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हमने कहा था कि जिस दिन भाजपा बहुमत में आएगी उसी दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाएगी। इसके अलावा अयोध्या की धरती पर राम मंदिर बनाया जाएगा। विपक्षी रामलला के मंदिर पर तंज कसते थे । हमने जो कहा वही किया। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्माचार्यों के नेतृत्व में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की। अयोध्या नगरी में भगवान राम को कुटिया से निकालकर राजमहल में ले आई। अब रामराज साबित हो रहा है।

 
विज्ञापन

तीन तलाक का भी किया जिक्र
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने तीन तलाक व्यवस्था खत्म करते हुए मां, बहन-बेटियों को इससे निजात दिलाई है। हम हिंदुस्तानी सभी धर्म, किसी भी जाति की महिला बहन, मां-बेटी हो सभी को एक समान मानते हैं। तीन तलाक खत्म कर सभी को एक समान सम्मान दिया। हम जातिवाद की राजनीति नहीं करते।

आप लोग ठीक हैं, गर्मी बहुत है...
जनसभा कार्यक्रम में तेज धूप का असर दिखाई दिया। लोग पेड़ के नीचे कुर्सियां डालकर बैठे नजर आए।राजनाथ सिंह 2:33 बजे पर मंच पर पहुंचे। यहां पर इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए पंडाल में बैठे लोगों से कहा कि आप लोग ठीक हैं, गर्मी बहुत है...। आप के सांसद मुझसे विकास के लिए लड़ते हैं। इनका साथ भी आप लोग दें। कहा कि हमारी सरकार ने स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को सशक्त बनाया है। दो साल में 3 करोड़ महिलाएं लखपति बनेंगी। करीब 40 मिनट मंच से बोलने के बाद वह वापस रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed