फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajasthan police arrested two robbers in farrukhabad

दिल्ली-राजस्थान में हुई 80 लाख की लूट में दो को दबोचा, हथियार सप्लाई के हैं मुकदमे, दुबई तक कनेक्शन

Tue, 02 Jul 2019 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police arrested two robbers in farrukhabad
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद से राजस्थान पुलिस ने गांव देवधरापुर नगरिया में दबिश देकर लाखों की लूट के आरोपी को दबोच लिया है। उस पर दस जनपदों में लूट, हत्या, जानलेवा हमले व हथियार सप्लाई करने के कई मामले दर्ज हैं। उसका साथी घर से भाग गया है। वहीं गांव के अन्य युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसका ही मोबाइल वह इस्तेेमाल कर रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा दुबई आदि के चार विदेशी सिम भी उसके पास मिले हैं। राजस्थान जनपद के नागौर थाना लाढ़नू के गांव दुजार निवासी असलम पुत्र रमजुद्दीन लाखों की लूट, हत्या व जानलेवा हमले के मामले में वांछित था।  सर्विलांस से उसकी लोकेशन लाढ़नू पुलिस को जहानगंज थाना क्षेत्र में मिली। इस पर लाढ़नू इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र फोर्स के साथ जहानगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन


 

राजस्थान में पांच माह पूर्व लूटे थे 80 लाख, दुबई में नेटवर्क होने की आशंका  

वहां गांव देवधरापुर नगरिया में असलम के आने की जानकारी जहानगंज एसओ अंगद सिंह को दी। अंगद सिंह ने देवधरापुर नगरिया कमालगंज थाने में होने की जानकारी दी। फिर एसपी के आदेश पर अंगद सिंह ने लाढ़नू इंस्पेक्टर के साथ देवधरापुर नगरिया में अमित राजपूत के घर दबिश दी। यहां असलम हात्थे चढ़ गया पर अमित भाग गया। उसी गांव एक भाजपा नेता के भतीजे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उसका मोबाइल ही असलम इस्तेमाल कर रहा था। हालांकि भाजपा नेता के भतीजे का कहना है कि उसने गांव के एक युवक को मोबाइल बेच दिया था। उससे ही असलम ने फोन लिया था। लाढ़नू इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि असलम ने पांच माह पूर्व लाढ़नू में एक व्यापारी से 80 लाख रुपये लूटे थे। इसके बाद करीब तीन माह पूर्व दिल्ली के चांदनी चौक पर एक व्यापारी से 40 लाख रुपये लूटे थे।

 

दस जनपदों में दर्ज हैं लूट, हत्या, हथियार सप्लाई के कई मुकदमे 

करीब 15 दिन पूर्व उसने लाढ़नू में 15 लाख रुपये की लूट की थी। दिल्ली की लूट में अमित भी शामिल था। इसकी रकम के बंटवारे को लेकर असलम ने राजस्थान की तहसील मेड़ला में एक साथी की हत्या भी कर दी थी। तबसे फरार चल रहा था। जानलेवा हमले में उसके खिलाफ अदालत से वारंट भी जारी था। वह आठ दिन पूर्व ही देवधरापुर नगरिया आया था।

पुलिस ने उससे एक देसी राइफल व तमंचा बमराद किया है। वह विदेेशों के मोबाइल नंबर भी इस्तेेमाल कर रहा था। इससे उसका नेटवर्क विदेश में होने की भी आशंका है। लाढ़नू इंस्पेक्टर ने बताया कि असलम पर अगल-बगल प्रांतों के दस जनपदों में लूट, हत्या, जानलेवा हमले व हथियार सप्लाई करने के मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर असलम व भाजपा नेता के भतीजे को अपने साथ लेकर चले गए। 

 
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे सहित दोनों को ले गई राजस्थान पुलिस 

अमित की मौसी के घर भी रहा असलम
जहानगंज थाना क्षेत्र छछौनापुर में अमित की मौसी रहती हैं। वहां भी वह दो दिन पूर्व गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने छछौनापुर में भी दबिश दी। हालांकि पुलिस खाली हाथ लौट आई।

दिल्ली में हुई थी दोस्ती 
कुछ वर्ष पूर्व अमित दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने गया था। वहां दोनों में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद ही दोनों ने घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद अमित अपने घर और असलम राजस्थान चला गया था। आठ दिन पूर्व ही वह अमित के घर आया था। यहां भी वह अलग-अलग स्थानों पर रात को रुकता था। उसने बात करने के लिए गांव के एक युवक से मोबाइल लिया था।

पूर्व प्रधान की हत्या के बारे में की पूछताछ
क्षेत्र के गांव सरफुद्दीनपुर उर्फ मधवापुर में करीब 15 दिन पूर्व पूर्व प्रधान रामसेवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसके चलते जहानगंज थाना पुलिस ने असलम से पूर्व प्रधान की हत्या के बारे में पूछताछ की। पर पुलिस के हाथ कुछ लगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed