फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajalakshmi reached Chitrakoot by travelling on a bullet is inspiring people to go for Maha Kumbh

Chitrakoot: बुलेट से यात्रा कर राजलक्ष्मी पहुंची धर्मनगरी, महाकुंभ चलने के लिए कर रहीं हैं प्रेरित, कही ये बात

Tue, 21 Jan 2025 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

Chitrakoot News: राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि उनको सनातन के प्रति जागरूक करना बहुत अच्छा लगता है। यह कुंभ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का कुंभ है। महाकुंभ का पर्व सनातन का बहुत बड़ा पर्व है। इस पर्व में जरूर सब लोग जाएं।

विज्ञापन
Rajalakshmi reached Chitrakoot by travelling on a bullet is inspiring people to go for Maha Kumbh
राजलक्ष्मी पहुंची धर्मनगरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में भदोही के राम जानकीमंदिर की पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी मंदा महाकुंभ चलने के लिए जागरूकता यात्रा बुलेट खुद चलाकर कर रही हैं। चित्रकूट तीर्थ स्थान पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन

राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि वह भदोही से वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर,अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, मथुरा, कानुपर से होते हुए चार राज्यों के 35 जिलों के दो हजार किलोमीटर का सफर तय चित्रकूट तीर्थ स्थान पहुंची हैं। इस यात्रा का समापन प्रयागराज में होगा।

विज्ञापन

सनातन का बहुत बड़ा पर्व है महाकुंभ
बताया कि उनको सनातन के प्रति जागरूक करना बहुत अच्छा लगता है। यह कुंभ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का कुंभ है। महाकुंभ का पर्व सनातन का बहुत बड़ा पर्व है। इस पर्व में जरूर सब लोग जाएं। उनका स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया। इसके बाद वह बुलेट से प्रयागराज की ओर रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed