फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain-hit, Vegetable expensive

बारिश का कहर, सब्जियों के भाव आसमान पर

Fri, 20 Mar 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Fri, 20 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
जिले में गत दिनों हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से सब्जियों के दाम बढ़ गए
विज्ञापन
हैं। एक सप्ताह में सब्जियों और दालों के दामों में 5 से 10 फीसदी तक का उछाल आया है। हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

 गरीब की थाली से हरी सब्जी गायब हो रही है। लोगों की आम जरूरत वाली हरी मिर्च के दामों के आग लगी हुई है। हरी मिर्च का भाव गुरुवार को अकबरपुर की साप्ताहिक बाजार में बारिश से सब्जियों के भाव चढ़े नजर आए।

गत दिनों पहले जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ने से झमाझम बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। रविवार को हुई बारिश ने हरी सब्जियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया था। आलू खेतों में जलभराव होने से खुदाई का काम ठप पड़ गया। खेतों में पड़ा आलू भी सड़ने की कगार पर पहुंच गया।

पिछले सप्ताह तक बाजार में बिक रही सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने से खेतों में सैकड़ों बीघा सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचा है। हरी सब्जियों जैसे लौकी कद्दू, बैंगन, भिंडी, बंदगोभी आदि के दाम भी कई गुना तक बढ़ गए हैं।

 बारिश का सीधा असर हरी सब्जियों और दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर पड़ा है। बारिश से एक सप्ताह में हरी सब्जियों के अलावा अरहर, उर्द, मूंग, आदि की कीमत में 5 से 10 फीसदी की उछाल आई है।

 अकबरपुर कसबे में गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जियों के दामों आसमान पर दिखे। जिससे लोगों का झोला नहीं भर सका। लोगों की थाली में तीखेपन के अहसास कराने वाली हरी मिर्च की कीमतों में तीखापन नजर आया। बाजार में हरी मिर्च 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो तक बिकी।

वहीं अन्य सब्जियों के दाम भी चढ़े नजर आए। अकबरपुर साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाए सब्जी विक्रेता लालजी ने बताया कि जिले में बारिश होने के चलते सब्जी के दाम बढ़े हैं।

सब्जी दुकानदार दयाराम ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि के चलते टमाटर व अन्य फसलें खेत में ही गिरकर मिट्टी में चिपक गई हैं। जिससे सब्जी किसानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed