पांच से 20 हजार में रेलवे बना देगा सेंसरयुक्त सैनिटाइजिंग टनल, गुजरते ही सैनिटाइज होकर निकलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की मेडिकल टीम और उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद इसे बड़ी संख्या में तैयार कराने पर रेलवे विचार करेगा। लोको शेड में पूरी टनल कबाड़ के सामान से तैयार की गई है। तुर्की के चौराहों पर इस तरह की टनल लगे होने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां के इंजीनियरों ने इसे तैयार किया है।
बांस का ढांचा सबसे सस्ता
रेलवे ने फजलगंज लोको शेड में जो टनल तैयार की है, उसे बाहर बनाने में करीब 20 हजार रुपये का खर्च आएगा। शेड में तो यह कबाड़ के सामान से तैयार की गई है। सबसे सस्ते बांस का ढांचे से घर में इस्तेमाल होने वाली चादरों से इसे बनाया जा सकता है। इसमें आधा हार्स पावर की मोटर पंप की जरूरत होती है, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन से चार हजार रुपये है। बांस के ढांचे से 15 फीट लंबी टनल पांच से छह हजार रुपये में तैयार हो जाएगी।
इस सैनिटाइजिंग टनल को अगर मेडिकल टीम उपयुक्त बताती है और ट्रायल में यह पास हो गई तो इसका उपयोग आगे भी किया जा सकता है।
अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर