फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway GM caught overcharging at Central station in Kanpur, fine of one lakh on restaurant operator

Kanpur: रेलवे जीएम ने स्टेशन पर पकड़ी थी ओवरचार्जिंग, रेस्टोरेंट संचालक पर एक लाख का जुर्माना

Wed, 08 Jun 2022 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने भेष बदलकर कानपुर सेंट्रल में स्टॉलों  पर ओवरचार्जिँग पकड़ी थी। स्टेशन पर 15 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बिकती मिली थी। 

विज्ञापन
Railway GM caught overcharging at Central station in Kanpur, fine of one lakh on restaurant operator
रेलवे जीएम प्रमोद कुमार ने निरीक्षण में पकड़ी ओवरचार्जिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एनसीआर के जीएम प्रमोद कुमार के ओवरचार्जिंग पकड़ने के बाद अब वाणिज्य निरीक्षक दल को 15 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बिकते मिली। सोमवार देर रात कटिहार से आनंदविहार जाने वाले चार यात्रियों से यह ओवरचार्जिंग पकड़ी गई। निरीक्षक दल स्टॉल को सील करते हुए संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया है। जोगबनी से आनंदविहार जा रही ट्रेन संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी।

विज्ञापन

ट्रेन से कटिहार से आनंदविहार जा रहे नईम, सुनील सिंह, राजू राय और एमपी बाडी प्लेटफार्म पर स्थित सोपान रेस्टोरेंट के स्टाल पर पहुंचे। इन यात्रियों ने छह रेलनीर की बोतल खरीदी। 20 रुपये के हिसाब से 120 रुपये वसूले गए जबकि 90 रुपये लेने चाहिए थे। इसकी सूचना पर वाणिज्य निरीक्षक कपिल सहित दो मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने वेंडर विकास सिंह से वसूली गई रकम वापस कराई।

विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट आईआरसीटीसी के सीएमडी को पत्र भेजकर की गई है, क्योंकि स्टॉल आईआरसीटीसी ही संचालित कर रही थी। तीन दिन पहले भी प्लेटफार्म नंबर एक, चार-पांच और नौ नंबर पर ओवरचार्जिंग पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed