{"_id":"5cf4b385bdec22075249716f","slug":"railway-crossing-gate-stopped-working-due-to-unavailability-of-electric-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः रेलवे गेट का ऑटोमेटिक सिस्टम खराब होने से कई ट्रेनों की थम गई रफ्तार, बेहाल हुए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः रेलवे गेट का ऑटोमेटिक सिस्टम खराब होने से कई ट्रेनों की थम गई रफ्तार, बेहाल हुए राहगीर
Mon, 03 Jun 2019 11:13 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कंचौसी रेलवे स्टेशन का गेट नंबर 5 नहीं खुल सका। इससे दोनों ओर की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस वजह से करीब एक घंटे तक दिल्ली हावड़ा रुट बंद रहा। इस दौरान कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई।
सोमवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक का ऑटोमेटिक सिस्टम खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चार पहिया और दोपहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया। रेलवे फाटक के गेटमैन द्वारा सिस्टम खराब की सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक व स्टेशन मास्टर को दी गई।
आनन-फानन तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए झींझक व फफूंद के इंजीनियर को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी स्टाफ ने ऑटोमेटिक सिस्टम में आई खराबी को दूर किया। इसके बाद ट्रेनों का आवगमन शुरू हो सका। साथ ही गर्मी से बेहाल हुए राहगीरों की मुसीबत कम हुई।