फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway crossing Boom broken by truck collision

ट्रक की टक्कर से टूटा रेलवे क्रॉसिंग का बूम, दो घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें

Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
railway crossing Boom broken by truck collision
डेमो पिक
यूपी में कानपुर देहात के पुखरायां में शनिवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-202 भोगनीपुर क्रॉसिंग के बूम से ट्रक टकरा गया। वहीं क्षतिग्रस्त बूम के ओएचई से छूने पर चिंगारियां निकलने लगी। इसके चलते झांसी-कानपुर रूट की अप और डाउन ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इस दौरान ट्रेनें दो घंटे तक लेट हुईं। गरीब रथ को पुखरायां में और 12184 (लखनऊ-भोपाल सुपरफास्ट), 19166 (साबरमती एक्सप्रेस) को पीछे स्टेशन पर रोका गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


कानपुर से झांसी की ओर जा रही ट्रेन नंबर-12593 (गरीब रथ) को ब्लाक मिलने पर सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने रात करीब 1:40 बजे गेट बंद करने के संकेत दिए थे। गेट नंबर-202 भोगनीपुर क्रॉसिंग में तैनात गेटमैन कमलेश कुमार यादव मशीन चलाकर बूम नीचे कर रहे थे।

विज्ञापन

 

उसी दौरान घाटमपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बूम में टक्कर मारते हुए निकल गया, जिससे बूम हाईटेंशन तार से टकरा गया। देखते ही देखते चिंगारियां उठने लगीं। इसकी जानकारी सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा को दी। इसके चलते गरीब रथ को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने तत्काल टॉवर बैगन को रवाना किया। आने-जाने और मरम्मत करने में करीब दो घंटे का समय लगा। मरम्मत होने के बाद ट्रेन को कॉशन देकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिगनल एंड टेलीकॉम टीम के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह गेट के टूटे बूम की मरम्मत की। इस दौरान अप-डाउन ट्रेनों को कॉशन देकर रवाना किया गया। सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गरीब रथ करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। गेटमैन कमलेश यादव ने बताया कि बूम टूटकर ओएचई से टकराने के बाद चिंगारियां निकलने पर ट्रक चालक को भागने का मौका मिल गया, जिससे ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed