फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raids on businessman bases

कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

Thu, 17 Sep 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raids on businessman bases
सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस लखनऊ की टीमों ने बुधवार को सिंह टेक्नो-इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के जरीब चौकी स्थित कार्यालय और काकादेव स्थित आवास पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में कई करोड़ के सर्विस टैक्स में गड़बड़ी मिली है। कंपनी मालिक ने मौके पर एक करोड़ रुपये और दो करोड़ की पोस्ट डेटेड चेक दी।
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल आफ सेंट्रल एक्साइज के एडिशनल डायरेक्टर जनरल राजेंद्र सिंह के निर्देश पर सहायक निदेशक अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में सीनियर इंटेलिजेंस आफीसर बृजेंद्र सिंह, पंकज अवस्थी, राजकुमार, डीके राम, दीप निगम की टीमों ने शाम को कंपनी के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया िक सिंह टेक्नो-इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक राजहंस सिंह हैं। कंपनी दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, रिलायंस की फोर जी सर्विस के लिए कानपुर में केबल बिछाने का काम कर रही है। इसके लिए दूरसंचार कंपनियों ने करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया है। भुगतान में सर्विस टैक्स भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार कंपनियों की ओर से भुगतान होने के बाद भी केबल कंपनी ने सर्विस टैक्स नहीं जमा किया। जांच-पड़ताल की गई तो सभी तथ्य सही पाए गए। सर्विस टैक्स में करोड़ों के हेरफेर की जानकारी मिली है। टीमें तमाम दस्तावेज भी जब्त करके साथ ले गई हैं।

वाणिज्य कर एसआईबी की चार टीमों ने बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर के तीन ट्रांसपोर्टरों के यहां छापामारी करके करीब 40 लाख रुपये का दो नंबर(बिना कागजात) का माल पकड़ा। पकड़े गए माल में शिखर पान मसाला के 50 पैकेट भी हैं। इनकी कीमत 14 लाख रुपये बताई गई है। सभी का माल जब्त कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जोनल एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर एसआईबी केशव लाल के निर्देश पर दोपहर में टीमों ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बोकारो ट्रांसपोर्ट, अयूब ट्रांसपोर्ट, न्यू बीकानेर गोल्ड ट्रांसपोर्ट में एक साथ छापा मारा। बोकारो ट्रांसपोर्ट में शिखर पान मसाले के पैकेट पकड़े गए। इन्हें बिहार भेजने की तैयारी थी।

ट्रांसपोर्टर माल संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जांच-पड़ताल में 15 से 20 लाख रुपये तक के और भी सामान मिला है। यह सब कर चोरी करके दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे थे। इसी तरह अयूब ट्रांसपोर्ट के यहां से आठ लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक आइटम, पन्नी, जूते बरामद किए गए। न्यू बीकानेर गोल्ड में 10 लाख रुपये कीमत का

जीरा सहित तमाम किराना आइटम मिले हैं।

जोनल एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर एसआईबी केशव लाल ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अफसरों की अगुवाई में छापामारी की गई थी। तीनों ट्रांसपोर्टरों के यहां से बरामद माल दो नंबर का था, जिसे जब्त कर लिया गया है। नोटिस देकर विभागीय कार्रवाई  शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed